सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग में शिमरन हेटमायर की ओर से एक धमाकेदार और विस्फोटक पारी सामने आई है। उन्होंने इस मैच में चौके और छक्कों की झड़ी सी लगा दी। इतना ही नहीं, हेटमायर ने जो काम किया है, वो इससे पहले इस टूर्नामेंट में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है। यही वजह रही कि उनकी टीम जीत दर्ज करने में भी कामयाब रही। हालांकि मैच का रिजल्ट डकबर्थ लुइस मैथड से निकाला गया।
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया मुकाबला
कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बना दिए। हालांकि टीम को पहला झटका जल्द मिल गया। ग्लेन फिलिप्स चार बॉल पर शून्य के स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन चले गए। बाकी बल्लेबाज भी जल्दी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए शिमरन हेटमायर आए। उन्होंने आते ही अपने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी।
शिमरन हेटमायर ने केवल 40 बॉल पर ठोक दिया शतक
शिमरन हेटमायर ने केवल 40 बॉल पर सैकड़ा ठोक दिया। जब पारी समाप्त हुई, तब शिमरन 43 बॉल पर 111 रन बनाकर नाबाद लौटे, यानी आउट नहीं हुए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और 9 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 258.14 का रहा। खास बात ये रही कि कैरेबियन प्रीमियर लीग में शिमरन का ये 100वां मैच था। वे इस टूर्नामेंट में अपने 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले और अकेले बल्लेबाज बन गए हैं। ये शिमरन हेटमायर का सीपीएल में दूसरा शतक है। इसके अलावा वे दुनियाभर में खूब टी20 टूर्नामेंट खेलते हैं और जबरदस्त बल्लेबाजी भी करते हैं।
नौ रन से जीती गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम
गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से रखे गए 186 के लक्ष्य का पीछा करने जब ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम उतरी तो 16 ओवर में सात विकेट पर केवल 172 रन ही बना सकी। इस तरह से टीम ने 9 रन के अंतर से मैच जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम अब तक चार मैच खेल चुकी है और सभी जीतकर आठ अंक भी हासिल कर चुकी है। टीम अंक तालिका में अभी दूसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें
बेन स्टोक्स 12 साल के बाद करेंगे BBL में वापसी, एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम में हुए शामिल
इंडिया सीरीज के लिए हुआ ऑस्ट्रेलिया A टीम का ऐलान, भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.