जन्माष्टमी के दिन कान्हा को भोग लगाने के लिए आप घर पर इंस्टेंट मलाई पेड़े बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में अच्छे लगते हैं और फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं। यहां सीखिए बिना खोया के इंस्टेंट मलाई पेड़े बनाने ता तरीका।
जन्माष्टमी श्री कृष्ण के जन्म का दिन का दिन है। हिंदू घरों में इस दिन को खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन के लिए घर को पहले से सुंदर तरीके से सजाया जाता है। इस दिन माखन-मिश्री से लेकर धनिया पंजीरी, पंचामृत, पेड़े और तरह-तरह की मिठाइयां भोग के लिए तैयार की जाती है। बहुत से लोग घर पर उन रेसिपीज को बनाना चाहते हैं जो फटाफट बनने के साथ कम मेहनत वाली हों। ऐसे में आप इंस्टेंट मलाई पेड़ा बनाने की यहा बताई रेसिपी को अपनाएं। ये झटपट बन जाते हैं और स्वाद में भी अच्छे लगते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए खोया की जरूरत भी नहीं है। सीखिए, कैसे बनाएं इंस्टेंट मलाई पेड़ा।
इंस्टेंट मलाई पेड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए
– 1 कप दूध
– 1/2 कप चीनी
– 3/4 कप मिल्क पाउडर
– 200 ग्राम पनीर
– 3 से 4 इलायची
– 1 बड़ा चम्मच घी
कैसे बनाएं इंस्टेंट मलाई पेड़ा
- इंस्टेंट मलाई पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार को लें।
- फिर इसमें दूध डालें और इमें चीनी, मिल्क पाउडर, पनीर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- इस ब्लेंड करने के बाद एक पतला घोल जैसा तैयार होगा।
- अब एक पैन में घी गर्म करें। फिर जब घी ये पिघल जाए तो इसमें तैयार किया घोल डालें।
- अब इसे चलाते हुए धूमी आंच पर पकाएं।
- इस मिक्स को इतना पकाना है कि ये गाढ़ा होने लगे।
- जब ये अच्छी तरह से पक जाएगा तो एक ही जगह पर इकट्ठा होने लगेगा।
- अब आंच बंद करें और फिर इसे प्लेट में निकाल लें।
- फिर जब ये ठंडा या गुनगुना हो जाएं तो हथेली में घी लगाएं और फिर छोटे-छोटे पेड़े बनाएं।
- अब इम्हें सजाने के लिए केसर के रेशे और पिस्ता या बादाम में लगा सकते है।
- भोग लगाने के लिए इंस्टेंट मलाई पेड़ा तैयार है।
अच्छे स्वाद के लिए घर पर बनाएं पनीर
घर पर पनीर बनाने के लिए दूध को भारी तले वाले बर्तन में उबाल आने तक गर्म करें। अब गैस धीमी करें और नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते हुए धीरे चलाएं। जब दूध का हरा-पीला पानी अलग हो जाए और सफेद दाने बनने लगें, गैस बंद कर दें। अब छलनी पर कपड़ा रखें और छान लें। पनीर को ठंडे पानी से हल्का धोएं और फिर कपड़े को बांधकर एक्सट्रा पानी निकालें। कपड़े को किसी भारी चीज से दबाकर रखें और सेट होने दें। पेड़े बनाने के लिए आप पहले से पनीर को बना सकते हैं। घर के बने पनीर से पेड़े काफी टेस्टी बनते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.