Shilpa Shinde टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई. कई हिट शोज़ में काम कर चुकीं शिल्पा ने शिल्पा शिंदे बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं. अब हाल ही में अपने करियर को लेकर खुलासा किया और बताया कि ‘बिग बॉस 11’ जीतने के बाद भी उन्हें काम मिलना बंद हो गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि इन दिनों वो मुंबई छोड़कर कर्जत में रह रही हैं.
‘बिग बॉस 11’ जीतने के बाद शिल्पा शिंदे को नहीं मिला काम
शिल्पा शिंदे ने हाल ही नें भारती सिंह के पॉडकास्ट में कहा, ‘बिग बॉस के बाद मुझे काम ही नहीं करना था. उन्होंने आगे कहा कि फिर उसके बाद काम भी आना बंद हो गया. मुझे एक अलग ही सेटिस्फेक्शन था उसके बाद मतलब मैं वो सर्वाइव किया. फिर एक जगह मैं सोचा कि पैसा जितना भी आता है ना वो काम पड़ता है. एक टाइम के बाद आप कितना भी कमाओ आप अपनी लायबिलिटी बढ़ते रहते हो. तो अगर वो नहीं भी है ना तो आप उसमें भी गुजारा करते हो.’
ये भी पढ़ेंः Watch Video: रणदीप हुड्डा ने बेटी न्योमिका को सुनाई आखिर कौन सी कहानी? ‘क्यूट फादर-डॉटर’ का ये वीडियो वायरल
अब मुंबई से दूर कर रही हैं खेती-बाड़ी
उन्होंने कहा, ‘मैं इतना कुछ देख चुकी थी ना कि उसके बाद वो विनर बना और विनर बनने के बाद भी जो मेरी एक रियल इमेज जो जिस तरीके से बाहर आई जो कि मैं एक्चुअली वैसे ही थी मतलब अभी भी अगर लोग मुझे देखे तो मैं वैसे ही हूं. मुझे अपने में रहना पसंद है. उन्होंने आगे बताया मैं मुंबई छोड़ चुकी हूं और मैं कर्जत शिफ्ट हो गई है. मैं वहां खेती बाड़ी करती हूं. बहुत मजा आता है.’
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा कि आजकल टीवी और वेब इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ गया है. उन्होंने बताया कि कई बार कॉन्ट्रैक्ट में पहले से ही इंटीमेट सीन करने की शर्तें लिखी होती हैं और कलाकारों से उन्हें करने की उम्मीद की जाती है. हालांकि, शिल्पा का कहना है कि उन्हें ऐसी चीजें कभी पसंद नहीं आईं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘तभी मैने एक लाइन ड्रॉ कर दी थी. इसमें चल रहा है चल रहा है. कर्जत में कुछ रोजी-रोटी के लिए कुछ करना पड़ेगा.’ उन्होंने बताया कि वो फिलहाल कर्जत में अकेले रहती हैं.
ये भी पढ़ेंः माथे पर चंदन का टीका और नंगे पांव, RCB की जीत के बाद भक्ति में डूबे अनुष्का-विराट, प्रेमानंद जी महाराज के किए दर्शन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.