एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में शैफाली वर्मा ने भारत के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक लगाया और एक नया इतिहास रच दिया है। वह वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन चुकी हैं। इसके साथ ही वह वुमेंस T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी की है। एशिया कप के दौरान शैफाली ने हरमनप्रीत कौर को WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे छक्के लगाने के मामले पीछे छोड़ा था।
शैफाली वर्मा ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था। उन्होंने साल 2024 में T20I में 763 रन बनाए थे। लेकिन शैफाली वर्मा ने इस मैच में शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। शैफाली वर्मा इस साल T20I में 800 से अधिक रन बना चुकी हैं। साल 2018 में हरमनप्रीत कौर ने WT20I में 663 रन बनाए थे और उनका नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
वुमेंस T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
- 815 – शैफाली वर्मा (2026)
- 763 – स्मृति मंधाना (2024)
- 663 – हरमनप्रीत कौर (2018)
- 649 – स्मृति मंधाना (2026)
- 622 – स्मृति मंधाना (2018)
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी थी शैफाली
शैफाली वर्मा इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही हैं। वह हाल ही में समाप्त हुई वुमेंस एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैचों में 236 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 47.20 और स्ट्राइक रेट 171.01 का रहा था। मंधाना ने उस टूर्नामेंट में 213 रन बनाए थे और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही थी।
भारतीय महिला टीम ने बनाए 195 रन
दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के सामने अब जीत के लिए 196 रन का टारगेट है। शैफाली 100 रन बनाकर नाबाद लौटी। वहीं स्मृति ने 37 और हरमनप्रीत कौर ने 40 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20I में बन गईं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.