एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया और साथ ही में टीम अब फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। इस सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है।
शैफाली वर्मा ने लगाया शानदार शतक
शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक बनाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर 49 गेंदों में 100 रन पूरे किए, जिसमें 3 चौके और 9 छक्के शामिल थे। वह अंत तक नाबाद रही। यह उनका व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पहला शतक है और इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनके अलावा भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 37 रन (19 गेंद) और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन (33 गेंद) बनाए। वहीं कमलिन 3 रन, ऋचा घोष 2 रन और भारती फुलमाली नाबाद 9 रन ही बना सकीं। बांग्लादेश की तरफ से मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर को 1-1 विकेट मिला।
नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने झटके 3-3 विकेट
टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही टीम को पहला झटका लगा जब जुएरिया फिरदौस बिना खाता खोले गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। सलामी बल्लेबाज दिलीरा अख्तर, शर्मीन अख्तर (10 रन) सुल्ताना खातून (12 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट में स्कोर नहीं बना पाया। दिलीरा 23 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुई। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। बाकी के बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर बैटिंग नहीं कर सके। भारत की तरफ से गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए।
22 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मैच
आपको बता दें कि पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में भारत और श्रीलंका का आमना-सामना होगा। ये मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा। जो भी टीम उस मैच को जीतेगी उसे गोल्ड मेडल मिलेगा वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा। वहीं ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान की टीम का सामना बांग्लादेश से होगा।
यह भी पढ़ें
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20I में बन गईं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
शेफाली वर्मा ने खेली ऐतिहासिक शतकीय पारी, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.