ग्लास्गो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद कई देशों के कुछ खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ वापस नहीं लौटे हैं। स्कॉटलैंड पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्हें कई खिलाड़ियों के लापता होने की सूचना मिली है और पूरे मामले की जांच जारी है। शुरुआती स्तर पर ब्रिटेन के गृह मंत्रालय यानी होम ऑफिस के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।
बॉक्सिंग टीम के चार सदस्य गायब
युगांडा की खेल वेबसाइट एनबीएस स्पोर्ट के अनुसार, देश की मुक्केबाजी टीम के चार सदस्य स्कॉटलैंड में कथित तौर पर लापता हो गए। बताया गया कि 4 अगस्त को जब युगांडा का दल स्वदेश लौटने वाला था, तब ये चारों खिलाड़ी टीम के साथ मौजूद नहीं थे। वहीं, पाकिस्तान से भी एक मुक्केबाज के लापता होने की खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्सर कुदरतुल्लाह अपने मुकाबले के बाद टीम होटल से अचानक गायब हो गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि उसका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, इसके बावजूद वह टीम से अलग होने में सफल रहा।
दरअसल, पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ के लिए यह कोई नया विवाद नहीं है। इससे पहले 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पाकिस्तान के मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान टीम से अलग होकर लापता हो गए थे, जबकि उनके पासपोर्ट भी अधिकारियों के पास थे। इसके अलावा वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के दौरान एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज जोहेब रशीद पर अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान चोरी कर गायब होने का आरोप लगा था। स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि हमें कई खिलाड़ियों के लापता होने की रिपोर्ट मिली है। मामले की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और होम ऑफिस के साथ शुरुआती स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।
CWG में 3000 खिलाड़ियों ने की शिरकत
कॉमनवेल्थ गेम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल बैटी ने कहा कि इन खेलों में 74 देशों के करीब 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सुरक्षित आगमन और प्रस्थान को सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति ने पुलिस स्कॉटलैंड, बॉर्डर फोर्स और यूके वीजा एवं इमिग्रेशन विभाग के साथ मिलकर काम किया।
गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खिलाड़ियों के लापता होने की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले 2014 में ग्लास्गो और 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित खेलों के बाद भी कई खिलाड़ियों ने शरण लेने या अपनी टीम से अलग होने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें:
ज्ञानेश्वरी यादव को मिलेगा 30 लाख का इनाम और प्रमोशन, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान
नीरज चोपड़ा अब डायमंड लीग में होंगे एक्शन में, अरशद नदीम और रूमेश पथिरागे से होगा सामना
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.