सेदिकुल्लाह अटल ने जन्मदिन पर वनडे में हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने टॉम लैथम और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
जन्मदिन पर बनाया हाईएस्ट वनडे स्कोर
सेदिकुल्लाह अटल ने जन्मदिन के मौके पर किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने का टॉम लैथम का रिकॉर्ड तोड़ा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने 140 रन बनाए थे। कीवी बल्लेबाज ने 2 अप्रैल 2022 को अपने 30वें जन्मदिन पर नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 140 रन बनाए। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 24 अप्रैल 1988 में अपने 25वें बर्थडे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रन बनाए। बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में सेदिकुल्लाह अटल ने 120 गेंदों में 143 रनों की पारी खेलकर इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
इब्राहिम और अटल के बीच 231 रन की साझेदारी
विनोद कांबली जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 18 जनवरी 1993 में 21वें जन्मदिन पर 100 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 5 नवंबर 2023 को ईडन गार्डन्स में 121 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 220 गेंदों में 231 रन की साझेदारी हुई।
इससे पहले अफगानिस्तान ने सोमवार को राशिद खान के ऑलराउंड खेल के दम पर आयरलैंड को तीसरे वनडे मैच में 31 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराकर अगले साल अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप में अपनी जगह पक्की की थी। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 206 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय उसका स्कोर आठ विकेट पर 128 रन था। इसके बाद गेविन होए (36) और जय मूंदड़ा (31) ने नौवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद ने 44 रन देकर तीन और एएम गजनफर ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.