हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील अभी सुर्खियों में है, जो मुंबई इंडियंस से अलग होकर अगले संस्करण (IPL 2027) किसी नई टीम के लिए खेल सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर चर्चाएं थी, लेकिन अब उनको लेकर आई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस में लौटना चाहते थे. इस बारे में शुभमन गिल से भी बात की गई थी, जो अभी GT के कप्तान हैं. लेकिन पांड्या की एक शर्त इस डील में रुकावट बन गई.
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस में लौटने के लिए बातचीत की थी. बता दें कि पांड्या GT के पहले कप्तान हैं, जो मुंबई से ही गए थे. उनकी कप्तानी में गुजरात ने पहले ही संस्करण खिताब जीत लिया था, लगातार दूसरे साल उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची। 2024 में वह वापस MI लौट आए. अब वह वापस गुजरात में लौटना चाहते हैं, लेकिन एक शर्त बीच में आ गई.
कप्तान बनने की शर्त ने डाली रुकावट
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गुजरात टाइटंस भी उन्हें वापस लाने के लिए तैयार थी, उन्होंने टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस बारे में बातचीत की लेकिन लेकिन की कप्तान बनने वाली शर्त डील में रुकावट बन गई.
सूत्र ने कहा, “गुजरात हार्दिक की वापसी के लिए तैयार थी. गिल से भी इस बारे में बातचीत की गई थी, वह भी सहमत थे कि फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड के जरिए वापस ला सकती है. लेकिन जब हार्दिक की कप्तानी वाली शर्त की बात सामने आई तो सभी ने मना कर दिया.”
यह भी पढ़ें- रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
शुभमन गिल इस समय भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. फ्रेंचाइजी नहीं चाहेगी कि उन्हें हटाकर किसी और को कप्तान बनाया जाए, बेशक वो उन्हें खिताब जिताने वाला पूर्व कप्तान ही क्यों न हो. हालांकि रिपोर्ट में पांड्या के प्रवक्ता ने इस बात को खारिज किया कि क्रिकेटर ने ट्रेड के लिए किसी भी टीम से सीधे कोई संपर्क किया.
हार्दिक पांड्या के प्रवक्ता ने कहा, “हार्दिक ने ट्रेड या किसी और चीज के लिए सीधे किसी टीम से कोई बात नहीं की. अगर कोई संपर्क हुआ है तो वो मुंबई इंडियंस टीम के जरिए हुआ है.”
यह भी पढ़ें- Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या का बतौर कप्तान रिकॉर्ड
हार्दिक ने 2022 और 2023 में GT के लिए कप्तानी की, 2024 से 2026 तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे. कुल 70 IPL मैचों में उन्होंने कप्तानी की, जिसमें 37 जीत और 33 हार हैं. उनका बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 52.85 है. उनकी कप्तानी में MI 2024 और 2026 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.