कावड़ यात्रा में श्रद्धालु पवित्र नदियों खासतौर से गंगा से जल लाकर उसे अपने इलाके के शिव मंदिरों में शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। अगर आप पहली बार कावड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं तो जानिए साथ में किन चीजों को लेकर जाएं।
जरूरी पेपर रखें साथ
यात्रा पर जाते समय अपने साथ जरूरी पेपर जैसे आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र रखें। ओरिजनल पेपर लेकर जाने से अच्छा है कि आप फोटोकॉपी लेकर जाएं।
कपड़े
अगर आप दूर यात्रा तय कर रहे हैं तो 2 से 3 जोड़ी हल्के कपड़े बैग में रखें। इसके अलावा अपने साथ एक्सट्रा अंडरगारमेंट्स रखें। इसके अलावा तौलिया और रेनकोट भी रखें। बारिश होने की संभावनाएं ज्यादा हैं इसलिए रेनकोट जरूर साथ रखें।
मेडिकल पाउच
प्राथमिक इलाज के लिए अपने साथ एक मेडिकल पाउच बनाकर रखें। इस पाउच में कुछ कॉमन दवाइयां जैसे पेट दर्द, गैस, बुखार और सिरदर्द रखें। पाउच में बैंडेज और गॉज, एंटीसेप्टिक क्रीम, पेन किलर, ओआरएस के पैकेट और मच्छर दूर भगाने वाली क्रीम भी रखें।
खाना और पानी
वैसे तो कावड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह पर रेस्टिंग पॉइंट होते हैं जहां पर खाने और पानी की व्यवस्था होती है। लेकिन इमरजेंसी के लिए बैग में पानी की बोतल, ग्लूकोज या इलेक्ट्रोलाइट पाउडर, सूखे मेवे, भुना चनाबिस्कुट या एनर्जी बार रखें।
काम आएंगी ये जरूरत की चीजें
यात्रा के दौरान लोग दिन और रात दोनों में चलते हैं। ऐसे में कुछ चीजें आपके काम की साबित हो सकती हैं। इसलिए अपने बैग में टॉर्च या हेडलैम्प, छोटे पॉलीबैग या वाटरप्रूफ बैग, छोटा ताला रखें। ये चीजें बेकार की लग सकती है लेकिन कई बार बहुत काम की साबित होती है।
फोन के लिए रखें ये चीजें
कावड़ यात्रा के दौरान परिवार से जुड़े रहने के लिए फोन का चार्ज रहना जरूरी है। इसलिए साथ में पावर बैंक रखें। पावर बैंक को रेस्टिंग पाइंट पर चार्ज करते रहें। इसके अलावा एक वाटरप्रूफ पाउच रखें जिसमें मोबाइल बारिश के समय सुरक्षित रहे।
नोट-अगरआप डाक कांवड़ कर रहे हैं, तो बैग का वजन कम रखें ताकि लंबी दूरी चलने में आसानी हो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.