नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हादसे के जिम्मेदार किसी भी शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे बिल्डिंग का मालिक हो या अधिकारी, किसी को नहीं बख्शेंगे। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में कुछ काम चल रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों की जान बचाना है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी।
बेसमेंट में खुदाई के दौरान खिसका पिलर
मुख्यमंत्री ने बताया कि इमारत काफी पुरानी थी और उसमें निर्माण एवं रेनोवेशन का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक पिलर खिसक गया, जिसके बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। बताया गया है कि इस भवन का इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था और हादसे के समय अंदर बच्चे भी मौजूद थे। सीएम रेखा गुप्ता ने एम्स में जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
वहीं घटनास्थल पर NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मलबे में किसी और व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान जारी है। पूरी कोशिश है कि मलबे के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाए।
अब तक 4 की मौत
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि कुल 11 लोगों को रेस्क्यू कराया जा चुका है। मृतकों में एक छात्र युवराज, एक अज्ञात मजदूर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। युवराज और अज्ञात मजदूर को एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों में छात्र अभिषेक, नीरज और आदित्य का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। एक अज्ञात छात्र का RR अस्पताल में इलाज जारी है। मजदूर असगर अली का एम्स ट्रॉमा सेंटर और अयान का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत भी स्थिर बताई गई है।
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.