श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार सारांश जैन को चुना गया है। वह लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्म करते रहे हैं, मगर आज तक उन्होंने कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है।
कभी आईपीएल नहीं खेले सारांश जैन
सारांश जैन ने आईपीएल 2024, 2025 और 2026 की नीलामी में अपना नाम दिया था, मगर किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने की रुचि नहीं दिखाई। उन्हें आज तक इस रंगारंग लीग में कोई खरीददार नहीं मिला। वह इस बात से निराश नहीं हुए, बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार परफॉर्म करते रहे।
54 फर्स्ट क्लास मैचों में इस हरफनमौला के नाम 2223 रन और 188 विकेट दर्ज है। हाल में हुए हुए इंडिया ए के श्रीलंका ए दौरे पर सारांश ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था, जिस वजह से उन्हें टीम में जगह मिली है।
टीम इंडिया में चयन पर सारांश जैन
सारांश जैन ने अपना पहला इंडिया टेस्ट कॉल-अप मिलने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “मेरा सिलेक्शन दिखाता है कि सिर्फ IPL ही कट बनाने का पैमाना नहीं है। यह डोमेस्टिक क्रिकेट में मेरी कड़ी मेहनत का सबूत है। मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं सिलेक्टर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
अपने सिलेक्शन के बारे में जानने के पल को याद करते हुए, सारांश ने कहा कि उन्हें इंदौर के हनुमान मंदिर से लौटने के बाद ही पता चला, जहां उन्होंने देखा कि उनका फोन मिस्ड कॉल्स और बधाई मैसेज से भर गया था।
सारांश ने कहा, “मंदिर से लौटने के बाद, मेरा फोन मैसेज और मिस्ड कॉल्स से भर गया था। मुझे एहसास हुआ कि मुझे अगले महीने के श्रीलंका टूर के लिए इंडियन टेस्ट स्क्वाड में चुन लिया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में खत्म हुए इंडिया A के श्रीलंका दौरे में, जहां मैंने छह विकेट लिए और नाबाद 70 रन बनाए, आत्मविश्वास बढ़ा। दो साल पहले, ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ छह विकेट लेना एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.