Sapne vs Everyone: सपने वर्सेस एवरीवन का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए सीजन 2 में और कई सारे ट्विस्ट हैं। पहले सीजन के मुकाबले, दूसरा सीजन कहीं ज्यादा इमोशनल कर देने वाला है।
सीजन 2 का प्लॉट
पहले सीजन में आपने देखा कि प्रशांत अपना पहला शो अपनी मां को नहीं दिखा पाता है। वहीं, जिम्मी अपने मामा को हरा देता है। दूसरा सीजन उसी के आगे से शुरू हुआ। अब प्रशांत अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई जाता है। वहीं, जिम्मी मेहता एक बड़ा आदमी बन चुका है, लेकिन अमीरों के खिलाफ उसकी नफरत अब भी कम नहीं हुई है। जिम्मी और उसके मामा के बीच दुश्मनी और बढ़ गई है।
सीजन 2 में कैसा है जिम्मी का किरदार?
सीजन 2 की शुरुआत में ही जिम्मी पर उसका मामा जानलेवा हमला कराता है और इसके बाद एक साल का लीप आता है। जिम्मी की कहानी बदलती है। जिम्मी और उसके मामा की लड़ाई और पेंचीदा हो गई है। अब लड़ाई राजनीतिक हो गई है। जिम्मी अपने मामा को हराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। अंबरीश के लुक भी इस सीजन में बदला गया है।
सीजन 2 में कैसा है प्रशांत का किरदार?
सीजन 2 में प्रशांत का किरदार मुंबई पहुंच चुका है। इस सीजन में प्रशांत मुंबई में हीरो बनने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। उसके सामने चुनौतियां तो बहुत हैं, लेकिन फिर भी उसने अपने असूलों से समझौता नहीं किया है। मुंबई में उसके कुछ दोस्त बने हैं और एक प्यार उसे मिला है। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों के साथ-साथ प्रशांत की पर्सनल लाइफ में भी परेशानियां हैं। वो इन सबसे लड़ रहा है। मुंबई में प्रशांत की मुलाकात उसके बचपन के आइडल सुमित सर से होगी। अब सुमित सर बिल्कुल बदल चुके हैं। उन्होंने प्रशांत को जो कुछ भी सिखाया है, अब वो खुद ही उन बातों में यकीन नहीं रखते हैं।
इस सीजन की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वो आपको उत्साहित तो करती है, लेकिन साथ ही आपको बहुत ज्यादा इमोशनल भी करती है। जिम्मी और उसके पिता के रिश्ते सुधरते नजर आते हैं, लेकिन इस बार भी उसके पापा को उसके मामा के हाथों फिर बेइज्जत होना पड़ता है।
सीजन 2 में नए किरदारों की एंट्री
सीजन 2 में प्रशांत के नए दोस्तों की एंट्री हुई है। वहीं, जिम्मी के मामा के बेटे की भी एंट्री सीजन 2 में हुई है। टोनी को जिम्मी पसंद करता है, लेकिन इस सीजन में उसे सबसे बड़ा धोखा अपने भाई से ही मिलता है। जिम्मी के दो बॉडीगार्ड भी इस सीजन में अहम भूमिका में नजर आए हैं।
सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 की कास्ट
सीजन 2 में अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा, विजयंत कोहली, अभिषेक चौहान, निधि शाह, सुखविंदर चहल, नवीन कस्तुरिया, वैशाख शंकर और बबला कोचर जैसे कलाकार नजर आए हैं।
सीरीज में कितने एपिसोड और आईएमडीबी रेटिंग
सपने वर्सेस एवरीवन के सीजन 1 और सीजन 2 में पांच-पांच एपिसोड हैं। इसके एपिसोड लगभग 1 घंटे के हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इस वीकेंड पर आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज में एक्टिंग के साथ-साथ अंबरीश वर्मा ने सीरीज को लिखा और डायरेक्ट किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.