रुपाली गांगुली हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में आगे रहती हैं। अब रुपाली ने पीएम मोदी के खिलाफ गलत बोलने वालों की क्लास लगाते हुए कहा कि हमारे पीएम काश तानाशाह होते।
रुपाली बोलीं काश पीएम तानाशाह होते
दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक माइनर लड़की लोगों से बोल रही है कि पीएम मोदी को गाली देने के बजाय उन्हें थप्पड़ मारे। रुपाली इस वीडियो पर काफी भड़क गई हैं और कहा कि काश पीएम मोदी तानाशाह होते। रुपाली ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करने का नतीजा तो भुगतना ही होगा। काश हमारे प्रधानमंत्री तानाशाह होते।’
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर जानें क्या कहा था
इससे पहले रुपाली ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान लिखा था, ‘जो लोग कानून को हाथ में ले रहे हैं और पब्लिक प्रॉपर्टी को खराब कर रहे हैं, पुलिस पर अटैक कर रहे हैं, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता। ऐसे काम सिर्फ एक जायज मकसद को कमजोर करते हैं। पेपर लीक पर जस्टिस की मांग वैलिड है। छात्र एक फेयर एग्जामिनेशन सिस्टम डिजर्व करते हैं। हाल ही में पेपर लीक के मामलों में, सरकारों और जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की है, संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।’
रुपाली ने आगे लिखा था, ‘दुर्भाग्य से, जब शांतिपूर्ण विरोध की जगह हिंसा ले लेती है, तो छात्रों की वास्तविक चिंताएं दबने का खतरा पैदा हो जाता है। अगर देश-विरोधी या राजनीतिक मकसद वाले लोग अपने एजेंडे के लिए छात्र आंदोलनों का फ़ायदा उठाते हैं, तो इससे उन छात्रों को ही नुकसान होता है जो न्याय की मांग कर रहे हैं। अगर देश-विरोधी या राजनीतिक मकसद वाले लोग अपने एजेंडा के लिए छात्र आंदोलनों का फायदा उठाते हैं, तो इससे उन छात्रों को ही नुकसान होता है जो न्याय की मांग कर रहे हैं। भारत अपने लोगों के लिए खड़ा रहता है। आपका भविष्य इतना महत्वपूर्ण है कि आप किसी और के हाथों का खिलौना नहीं बन सकते।’
रुपाली की प्रोफेशनल लाइफ
रुपाली की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल वह अनुपमा शो में नजर आ रही हैं। सालों से वह इस शो से जुड़ी हैं और अपने अनुपमा किरदार से घर-घर फेमस हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.