भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे दूसरे अंडर-19 वनडे में 50 ओवर में 3 विकेट पर 342 रन बनाए। आर्यवीर सहवाग 47 रन बनाकर रन आउट हुए और अर्धशतक से चूक गए। वहीं, यशवर्धन चौहान ने शतक लगाया, जबकि वीके विनीत ने 87 रन की पारी खेली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 343 रन का टारगेट रखा। आर्यवीर ने पहले वनडे में 28 रन बनाए थे भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहले यूथ वनडे में 7 रन से हराया था। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में आर्यवीर ने अंडर-19 डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की पारी खेली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.