सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इस फिल्म के ट्रेलर में बिना इजाजत के किसी दूसरे सिंगर का गाना इस्तेमाल किया गया है। रविवार को म्यूजिक कंपोजर सरगम वैश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना उनकी इजाजत के फिल्म के ट्रेलर में उनका गाना इस्तेमाल किया है। उन्होंने मेकर्स से गाना हटाने की अपील की और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सरगम वैश ने एक वीडियो के जरिए यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
द वन मेकर्स पर सरगम वैश का आरोप
सरगम वैश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की और कहा कि उन्हें एक बुरी खबर देनी है। उनका गाना ‘अयिगिरी नंदिनी’, जिस पर वे पिछले तीन सालों से काम कर रहे थे। उसे बिना उनकी इजाजत के फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया। ट्रेलर में यह गाना 1.08 से 1.30 सेकंड के बीच इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने वीडियो में ट्रेलर का वह हिस्सा चलाकर सबूत भी दिखाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी आर्टिस्ट के काम का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बिना नहीं होना चाहिए।’ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘द वन’ से मेरा गाना हटाओ।’
‘द वन’ में बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना
हाल ही में मैंने ‘द वन ऑफिशियल ट्रेलर’ देखा और पाया कि इसमें मेरे ओरिजिनल गाने का इस्तेमाल मेरी इजाजत या सहमति के बिना किया गया है। मैंने ट्रेलर या उसके प्रमोशन में अपने संगीत के इस्तेमाल के लिए कोई इजाजत नहीं दी है। यह मेरे लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि मैंने इस काम के लिए पहले ही एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ है और इस तरह बिना इजाजत इस्तेमाल से मेरे मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर असर पड़ सकता है। मेरा मानना है कि हर आर्टिस्ट का काम सम्मान के लायक होता है। किसी भी आर्टिस्ट के काम का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बिना नहीं किया जाना चाहिए।
सरगम वैश ने गाना हटाने की मांग की
वोकलिस्ट ने वीडियो में आगे कहा, ‘मैं संबंधित टीम से गुजारिश करता हूं कि वे कृपया मेरा संगीत हटा दें और मुझसे सीधे संपर्क करें। अगर इसके इस्तेमाल के लिए कोई वैध इजाजत या लाइसेंस है तो मुझे उसकी जानकारी दी जाए तो अच्छा होगा। मैं यह बात यहां इसलिए शेयर कर रहा हूं, क्योंकि मुझे सच में आपके सपोर्ट की जरूरत है। कृपया इस पोस्ट को शेयर करें और सही लोगों तक पहुंचने में मेरी मदद करें। उन सभी का शुक्रिया जो इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के साथ खड़े हैं और उनके काम का सम्मान करते हैं।’
द वन कब-कहां देखें
यह फिल्म टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक प्रभाग, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म में श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और अनूप सोनी भी हैं। अरुणाभ कुमार द्वारा लिखित और दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित, डीओपी और विजुअल डायरेक्टर के रूप में मनु आनंद के साथ यह फिल्म शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें – सदियों से जिस दहाड़ का था VVAAN को इंतजार, 25 सितंबर को बड़े पर्दे देगी सुनाई, टीजर कल होगा रिलीज
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.