इंडिया वर्सेस श्रीलंका XI के बीच प्रैक्टिस मैच शुरू हो गया है। केएल राहुल इस समय कप्तानी कर रहे हैं। बीसीसीआई ने नियमित कप्तान शुभमन गिल की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है।
बीसीसीआई ने साफ कहा है कि वह पहले दिन मैदान पर मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि भारतीय टीम की बैटिंग के दौरान कप्तान शुभमन गिल नजर आ सकते हैं।
पिच से नाखुश होगा भारत
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैच की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज में श्रीलंका एक तगड़ा स्पिन ट्रैक तैयार कर भारतीय टीम को फंसाना चाहेगा। भारतीय टीम भी श्रीलंकाई स्पिनर्स से निपटने के लिए तैयारी कर रही है। इसी वजह से इस प्रैक्टिस मैच का भी आयोजन हुआ।
हालांकि इंडिया वर्सेस श्रीलंका XI प्रैक्टिस मैच से भारतीय टीम खुश नहीं होगी। दरअसल, पिच पर हरी घास दिखाई दे रही है, जो आमतौर पर SENA देशों में देखने को मिलती है। ऐसे ट्रैक तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होते हैं ना कि स्पिनर्स के लिए। यहां ना तो भारतीय बल्लेबाजों को उस स्तर की प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा और ना ही गेंदबाजों को।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका टीम
श्रीलंका XI (बैटिंग XI, फील्डिंग XI): निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (c), अंजला बंदरा (w), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशर नुवांथा, रविंदु रसंथा
भारत ((बैटिंग XI, फील्डिंग XI)): शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (c), ऋषभ पंत (w), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.