Samsung Galaxy Z Fold 8
- Display
- Processor
- Front Camera
- Rear Camera
- Ram
- Storage
- Battery
- Os
- Resolution
- Display7.6 इंच, Dynamic AMOLED 2X
- ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
- Front Camera10MP + 10MP
- Rear Camera50MP + 50MP
- Ram16GB
- Storage1TB
- Battery5000mAh
- OsAndroid 17, OneUI 9
- Resolution1,848 x 2,448
Samsung ने इस साल तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। इनमें कंपनी ने दो बुक स्टाइल और एक क्लमशेल डिजाइन वाले फोन उतारे हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इन तीनों फोल्डेबल फोन में से Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 का लुक और डिजाइन पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की तरह ही है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 को नए वाइड डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया गया है। यह फोल्डेबल फोन 1,79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह नए डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन हमें पहली नजर में कैसा लगा है? आइए जानते हैं…
दुनिया का सबसे हल्का फोल्डेबल फोन
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Samsung ने दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 दुनिया का सबसे हल्का फोल्डेबल फोन है। अब तक किसी ब्रांड ने इतना हल्का फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। इस फोल्डेबल फोन का वजन महज 201 ग्राम है। यही नहीं, इस फोल्डेबल फोन की मोटाई भी काफी कम है। हमें भी यह काफी हल्का लगा है। इसे हाथ में लेने पर आपको वजन महसूस नहीं होगा। इसे आप सिंगल हैंड से भी यूज कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8
बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस
Galaxy Z Fold 8 में हमें जो सबसे अच्छी चीज लगी वो ये कि इसका डिस्प्ले कैसे भी घुमाकर यूज करें यह 4:3 आसपेक्ट रेश्यो का आउटपुट देता है यानी आपको इस पर अपने पसंदीदा OTT कंटेंट देखने में अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसकी कवर स्क्रीन की चौड़ाई 5.5 इंच है। वहीं, मेन डिस्प्ले 7.6 इंच की साइज में आता है। Ultra मॉडल की तरह ही इसमें Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसमें विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ-साथ 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8
इस फोल्डेबल फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा दिया गया है। रियर पैनल में विजिबल कैमरा बंप दिया गया है, जिसमें 50MP के दो कैमरे मिलते हैं। ये दोनों कैमरे 8K की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। वहीं, साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलेगा। फोल्ड करने के बाद भी इस फोन की मोटाई बेहद कम है।
हिंज में अपग्रेड
Galaxy Z Fold 8 के हिंज में भी कंपनी ने बड़ा अपग्रेड किया है। यह Armor Titanium Flex हिंज के साथ आता है, जो पिछले सभी मॉडल के मुकाबले ज्यादा ड्यूरेबल है। हिंज के ऊपर मेटल का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, दोनों साइड में स्क्रीन के साथ प्रोटेक्टर लगे हैं, जो डिस्प्ले को फटने से बचाने के लिए है। इसे फोल्ड और अनफोल्ड करना बेहद आसान है। आप चाहे तो एक हाथ से भी फोल्ड और अनफोल्ड कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8
कंटेंट क्रिएट करने में आसानी
इस फोल्डेबल फोन के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। कुछ फीचर्स को छोड़ दिया जाए तो यह इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल जितना ही पावरफुल है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर करेंगे। Galaxy Z Fold 8 को खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और बिंज वॉच के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब तक लॉन्च हुए सभी बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन के मुकाबले हमें हैंडी लगा है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8
Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का वाइड एंगल कैमरा मिलता है। कंपनी का दावा है कि इन दोनों ही कैमरों से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके दोनों डिस्प्ले के साथ 10MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, यह 4,800mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Samsung के नए फोल्डेबल फोन की भारत में कितनी है कीमत? प्री-ऑडर पर क्या मिलेगा ऑफर?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.