अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट को देखने से पता चलता है कि टीवीएस, बजाज, एथर, हीरो विडा और ओला जैसी कंपनियों का दबदबा देखने को मिला। हालांकि, जब इस डाटा का साल-दर-साल के आधार पर मिली ग्रोथ से देखा जाता है तब लिस्ट पूरी तरह बदल जाती है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
| टॉप-10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी (YoY ग्रोथ) | |||
|---|---|---|---|
| रैंक | कंपनी | अगस्त 2026 | ग्रोथ % YoY |
| 1 | मोटोवोल्ट मोबिलिटी | 1,365 | 509% |
| 2 | बजाज ऑटो | 41,019 | 235% |
| 3 | बीगॉस ऑटो | 4,844 | 180% |
| 4 | रिवर मोबिलिटी | 5,134 | 170% |
| 5 | सिंपल एनर्जी | 1,635 | 122% |
| 6 | टीवीएस | 48,873 | 91% |
| 7 | ग्रीव्स ई-मोबिलिटी | 8,612 | 89% |
| 8 | एथर एनर्जी | 28,708 | 49% |
| 9 | हीरो विडा | 18,978 | 38% |
| 10 | ओला इलेक्ट्रिक | 13,849 | -29% |
दरअसल, टॉप-10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों को YoY ग्रोथ के हिसाब से देखें तो मोटोवोल्ट मोबिलिटी ने अगस्त 2026 में कुल 1,365 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 509% की ग्रोथ मिली। बजाज ऑटो ने अगस्त 2026 में कुल 41,019 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 235% की ग्रोथ मिली। बीगॉस ऑटो ने अगस्त 2026 में कुल 4,844 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 180% की ग्रोथ मिली। रिवर मोबिलिटी ने अगस्त 2026 में कुल 5,134 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 170% की ग्रोथ मिली। सिंपल एनर्जी ने अगस्त 2026 में कुल 1,635 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 122% की ग्रोथ मिली।
टीवीएस ने अगस्त 2026 में कुल 48,873 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 91% की ग्रोथ मिली। ग्रीव्स ई-मोबिलिटी ने अगस्त 2026 में कुल 8,612 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 89% की ग्रोथ मिली। एथर एनर्जी ने अगस्त 2026 में कुल 28,708 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 49% की ग्रोथ मिली। हीरो विडा ने अगस्त 2026 में कुल 18,978 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 38% की ग्रोथ मिली। ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त 2026 में कुल 13,849 गाड़ी बेचीं, लेकिन उसे साल-दर-साल के आधार पर 29% की डिग्रोथ मिली।
मोटोवोल्ट मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक मॉडल
मोटोवोल्ट मोबिलिटी अभी तीन कैटेगरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेच रही है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक साइकिल और इलेक्ट्रिक मोपेड है। बात करें इन कैटेगरी में मिलने वाली मॉडल की तो इलेक्ट्रिक स्कूटर में M7, MVS7 और M7 लाइट मॉडल आते हैं। इन सभी को कंपनी 999 रुपए में प्री-बुक कर रही है। अलग-अलग मॉडल 166Km तक की रेंज देते हैं। वहीं, बात करें इलेक्ट्रिक साइकिल कैटेगरी में मिलने वाले मॉडल की तो HUM की कीमत 41,999 रुपए, KIVO EASY की कीमत 35,999 रुपए, KIVO की कीमत 37,999 रुपए और KIVO 24 की कीमत 37,999 रुपए है। वहीं, इलेक्ट्रिक मोपेट कैटेगीर में मिलने वाली URBN की कीमत 54,999 रुपए है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.