क्या है पूरा विवाद?
शो के दौरान साक्षी झा ने अपनी पर्सनल लाइफ और मर्दों को लेकर काफी हैरान करने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मर्दों से ‘जेनरेशनल ट्रॉमा’ मिला है।
साक्षी की कुछ विवादित बातें
साक्षी ने कहा कि उन्हें अपने पिता, दादा और भाई तक से नफरत है। उन्होंने बताया कि उनके दादा की सोच थी कि औरतें कुछ नहीं कर सकतीं, उन्हें सिर्फ खाना बनाना चाहिए। हद तो तब हो गई जब साक्षी ने बताया कि उनकी एक फैंटेसी है कि वो शराब पीकर अपने पति की पिटाई करें। उनका कहना था कि वो अपनी जिंदगी में कुछ ‘रेड फ्लैग’ चाहती हैं।
इन बयानों के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। बहुत से लोगों ने साक्षी को ‘टॉक्सिक’ कहा और उन्हें जमकर गालियां भी दीं।
समय रैना ने किया साक्षी का बचाव
जब साक्षी को हद से ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा, तो समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साक्षी ने भी समय के इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर री-शेयर करते हुए ‘लव यू समय रैना’ लिखा।
वीडियो में समय ने क्या कहा?
समय ने बताया कि एपिसोड रिलीज करने के बाद वो अलीबाग आ गए हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि एपिसोड के बाद क्या बवाल हो जाए। इंटरनेट पर साक्षी के खिलाफ बन रहे मीम्स और गुस्से को देखते हुए समय ने अपने पुरुष फैंस से एक खास गुजारिश की।
“मेरी मेरे सभी लड़कों से रिक्वेस्ट है कि उनके यानी साक्षी प्रति थोड़ी नरमी बरतें। लेटेंट के स्टेज पर आना और कुछ भी बोल देना आसान नहीं होता। जब तक मीम्स बन रहे हैं और मजाक हो रहा है, तब तक ठीक है, लेकिन ध्यान रखें कि वो भी एक इंसान हैं।”
“उसे दिखाओ कि मर्द अच्छे इंसान होते हैं”
समय ने लड़कों को एक बेहद पॉजिटिव संदेश देते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, “उसे गालियां देने के बजाय प्यार भेजो, ताकि उसे यह यकीन दिलाया जा सके कि मर्द असल में बहुत कमाल के और अच्छे इंसान होते हैं।”
इसके साथ ही समय ने यह भी माना कि साक्षी की वजह से ही यह एपिसोड इतना बड़ा हिट साबित हुआ है। अगर वो शो में नहीं आतीं, तो शायद एपिसोड इतना मजेदार और सॉलिड नहीं बन पाता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.