Samay Raina: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला सीजन काफी ज्यादा विवादों में रहा था, अब इस शो का दूसरा सीजन आया है और यह लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
कुत्तों पर जोक मारने से की शुरुआत
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के इस खास एपिसोड में वरुण धवन, मेधा शंकर, निशांत तंवर और शेरोन वर्मा नजर आए थे। शो में आया एक कंटेस्टेंट थोड़ा नर्वस था, क्योंकि उसने पैनल पर बैठे सभी सेलेब्रिटीज को कुत्तों से जुड़े जोक्स पर हंसाने की कोशिश की थी। हालांकि जब उसका कोई पत्ता नहीं चला तो उसने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर एक जोक मारने की कोशिश की। समय रैना ने इस कंटेस्टेंट को रोका और मजाकिया लहजे में उनसे पूछा कि वह कोई ऐसा जवाब दे सकते हैं जिसे वह शो में रख सकें। बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कई लोगों की जान गई थी और यह मुद्दा काफी वक्त तक कई वजहों से सुर्खियों में रहा था।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर मारा जोक
कंटेस्टेंट विजय पोरिया ने भेड़िये के जोक्स सुनाकर समय, वरुण और बाकी लोगों को हंसाने की पूरी कोशिश की। उन्हें थोड़ा कम्फर्टेबल करने के लिए समय रैना ने उनसे पूछा, “आपको फ्लाइट में ट्रेवल करने से इतना डर क्यों लगता है? क्या वे बहुत महंगी होती हैं?” तब उन्होंने जवाब दिया, “नहीं। मैं अहमदाबाद से हूं, है ना? तो, यह वजह नहीं थी,” यह सुनकर वरुण, समय और बाकी लोगों ने हामी भरी। लेकिन क्योंकि इस पर विजय को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, तो विजय ने अपने जोक की दिशा थोड़ी मोड़ दी।
समय ने बीच में ही रोक दिया जोक
फिर उन्होंने कहा, “एक साल पहले, मैं छत पर आराम कर रहा था। मुझे मेरे दोस्त का फोन आया, जिसने कहा, बाईं तरफ देखो।” इससे पहले कि विजय अपना जोक पूरा करते, तभी समय ने उन्हें रोककर कहा, “क्या आप कोई दूसरा जवाब दे सकते हैं जिसे हम रख सकें? तो चलिए मैं फिर से पूछता हूं। आपको हवाई जहाज से बहुत डर लगता है।” विजय ने मजाक में कहा, “यार, हवाई जहाज काफी महंगे होते हैं।” यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े। मालूम हो कि गुजरात से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस एक्सीडेंट में सवार 230 लोगों में से सिर्फ एक ही जिंदा बचा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.