कंपनी को मिला लगातार दूसरा काम
यह प्रोजेक्ट बक्सर के 1320 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसके पूरा होने की समय सीमा 36 महीने की है। बता दें, इससे पहले गुरुवार को रेल विकास निगम लिमटेड को काम मिला था। यह काम ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला था। इसमें तीसरी रेलवे लाइन से जुड़ा काम पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 404.88 करोड़ रुपये थी। इसे 30 दिन में पूरा करना है।
RVNL के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Rail Vikas Nigam Share Price)
शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। जिसके बाद कंपनी के शेयर बीएसई में 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 212 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने में इस नवरत्न कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 1 साल से रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 35 प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ा था। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
दो साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 64 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालिया गिरावट के बाद भी 3 साल में स्टॉक 37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में स्टॉक का दाम 606 प्रतिशत बढ़ा है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी (RVNL Dividend history)
2026 में कंपनी दो बार डिविडेंड दिया है। पहली बार फरवरी में कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया है। वहीं, दूसरी बार कंपनी के शेयर 18 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.71 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2025 में कंपनी एक शेयर पर 1.72 रुपये का लाभांश दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.