दलीप ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को तगड़ा झटका लग सकता है। मैच के चौथे दिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों का खात्मा हो सकता है। जीत के लिए 67 रनों की जरूरत है, लेकिन सिर्फ 3 विकेट हाथ में हैं।
दिन का खेल खत्म होने पर पश्चिम क्षेत्र का स्कोर सात विकेट पर 220 रन था। उर्विल पटेल 17 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम को जीत के लिए 67 रन और चाहिए। मुशीर ने आठ चौके और दो छक्के लगाए और शतक से केवल चार रन से चूक गए। कप्तान गायकवाड़ ने अपनी पारी में सात चौके लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की। पहली पारी में 64 रन की बढ़त हासिल करने वाला उत्तर क्षेत्र दूसरी पारी में 222 रन पर आउट हो गया। उत्तर क्षेत्र की ओर से आयुष बडोनी (50) और निशांत सिंधु (44) ने बल्ले से अहम योगदान दिया। पश्चिम क्षेत्र के लिए तनुष कोटियान ने 46 रन देकर चार और शम्स मुलानी ने 78 रन देकर चार विकेट लिए। उत्तर क्षेत्र ने पहली पारी में 251 रन बनाने के बाद पश्चिम क्षेत्र को 187 रन पर समेट दिया था।
सेमीफाइनल की राह मुश्किल
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल दो के लिए दिन का चौथा दिन अहम होगा। इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाले वेस्ट जोन को जीत के लिए 67 रनों की दरकार है और उनके पास तीन विकेट शेष हैं। वहीं नॉर्थ जोन के पास अर्शदीप सिहं जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं जो आसानी से तीन विकेट निकालने का माददा रखते हैं। हालांकि, अब मुकाबला कांटे की टक्कर में पहुंच गया है। इस मैच को जो जीतेगा वह 30 अगस्त से दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। यह मैच क्वार्टर फाइनल 2 जीतने वाली टीम और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी की टीम ने जीता मुकाबला
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल वन के मुकाबले में आज मैच के तीसरे दिन ही ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों से बड़ी हार थमाई। इसी के साथ यह टीम सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर चुकी है। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशन किशन कर रहे हैं और इसकी उप- कप्तानी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के हाथो में है। सेमीफाइनल 1 में ईस्ट जोन का मुकाबला पहले से सेमीफाइनल में बैठे रजत पाटीदार की कप्तानी वाले सेंट्रल जोन से होगा। सेंट्रल जोन पिछले साल की विजेता टीम थी। विजेता और उप विजेता टीम को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली है, जबकि अन्य चार टीमें क्वार्टर फाइनल खेलकर सेमीफाइनल में जाएंगी। ऐसा नियम बनाया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.