सोशल मीडिया पर इस वक्त उनकी कहानी खूब वायरल हो रही है। आंध्र प्रदेश से पढ़ाई शुरू करने वाले रामथुल्ला ने एक समय दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी पढ़ाई का खर्च उठाया। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, TCS में नौकरी की और नौकरी के साथ GATE की तैयारी जारी रखी।
आंध्र प्रदेश से शुरू हुआ पढ़ाई का सफर
उनकी LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, रामथुल्ला शेख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आंध्र प्रदेश के एक जिला परिषद हाई स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने ससिकांत रेड्डी जूनियर कॉलेज से मैथ, फिजिक्स और कमेस्ट्री से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने श्री वेकंटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्ऱॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक किया।
कूली का किया काम
हालांकि वो एक साधारण परिवार से आते हैं, ऐसे में उनके लिए पढ़ाई करना आसान नहीं था। उन्होंने कूली का काम किया और रोज 300 रुपये कमाते थे। इसके जरिए उन्होंने अपनी पढ़ाई का खर्चा उठाया।
BTech के बाद TCS में नौकरी
पोस्ट के मुताबिक इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद रामथुल्ला ने फरवरी 2022 में टीसीएस में सिस्टम इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की। यहां वे Oracle अप्लीकेशन, इम्प्लिमेंटेशनऔर सपोर्ट से जुड़े काम करते थे। हालांकि, नौकरी मिलने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई का लक्ष्य नहीं छोड़ा। कॉरपोरेट नौकरी के साथ उन्होंने GATE की तैयारी जारी रखी।
नौकरी के साथ GATE की तैयारी
GATE भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए उम्मीदवार IIT और IISc जैसे संस्थानों में उच्च शिक्षा के अवसर हासिल कर सकते हैं। साथ ही, GATE स्कोर के आधार पर कई कंपनियों में नौकरी के अवसर भी मिलते हैं। रामथुल्ला ने नौकरी और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाते हुए GATE की तैयारी की। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने गेट GATE इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 2024 में ऑल इंडिया रैंक 809 हासिल की।
मिला 15 लाख रुपये का जॉब ऑफर
गेट में अच्छी रैंक हासिल करने के बाद रामथुल्ला को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु में एमटेक करने का मौका मिला। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया।
रिसर्च को चुना
रामथुल्ला को कोल इंडिया लिमिटेड और एनटीपीसी जैसी कंपनियों से नौकरी के अवसर मिले। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि GATE में प्रदर्शन के बाद उन्हें करीब 15 लाख रुपये सालाना के ऑफर मिलेष इसके बावजूद रामथुल्ला ने इन नौकरी के विकल्पों के बजाय रिसर्च को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उनके पोस्ट में दावा किया गया है कि अगस्त 2026 में उन्होंने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स में PhD शुरू की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.