राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को प्रात: 11 से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है।
आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी पहले से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। सांख्यिकी अधिकारी भर्ती -2027के 113 पदों के लिए 10,021 अभ्यर्थी पंजीकृत है।
प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। ADMIT CARD अपलोड करने के लिए यहां करें क्लिक
एपीपी एग्जाम 2 सितम्बर को, 30 अगस्त को होंगे एडमिट कार्ड अपलोड
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी {गृह (अभियोजन) विभाग} प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। 371 पदों के लिए 52,767 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते है। प्रवेश पत्र 30 अगस्त 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नीयत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।
फोटो युक्त पहचान पत्र जरूरी
अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। ॉ
साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें।
किसी के बहकावे में नहीं आएं-आयोग
आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।
परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.