रक्षाबंधन वाले दिन कुछ स्पेशल बनाने का प्लान है, तो नाश्ते में आलू प्याज के लच्छेदार और कुरकुरे पकौड़े बना सकते हैं। हलवाइयों जैसे क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े नहीं बनते, तो एक बार ये रेसिपी ट्राई कर के देखें। हर कोई आपके पकौड़ों का फैन हो जाएगा।
आलू प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
आलू प्याज के कुरकुरे और टेस्टी पकौड़े बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं – आलू (1 बड़ा साइज), 1 बड़ी प्याज (बारीक कटी हुई), हरा धनिया पत्ता, हरी मिर्च (कटी हुई), भुना जीरा पाउडर (1 चम्मच), दरदरे कुटे हुए धनिया के बीज (1 चम्मच), अजवाइन (आधा चम्मच), कसूरी मेथी (1 चम्मच), स्वादानुसार नमक, चिली फ्लेक्स (आधा चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), चावल का आटा (2 चम्मच), बेसन (लगभग डेढ़ कप), चुटकी भर बेकिंग सोडा और तलने के लिए तेल।
रक्षाबंधन वाले दिन बनाएं आलू प्याज के टेस्टी पकौड़े
स्टेप 1- सबसे पहले आलू को छीलकर उसे बीच में से काट लें। अब इसे पतले-पतले माचिस के बराबर पीस में कट करें। इसके बाद आलू को दो बार पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें और एक किचन टॉवल की मदद से सुखाकर एक बाउल में ट्रांसफर करें।
स्टेप 2- अब प्याज को लंबा लंबा और बारीक काट लें। इन्हें कटे हुए आलू में एड करें, साथ ही बारीक चॉप किया हुआ धनिया, करी पत्ता और हरी मिर्च भी इसमें एड करें।
स्टेप 3- अब बारी है कुछ मसाले मिलाने की। जैसे- भुना जीरा पाउडर, हल्का दरदरा कुटा हुआ धनिया, हाथों से मसलकर अजवाइन, कसूरी मेथी, नमक, हल्दी पाउडर, चिली फ्लेक्स और लाल मिर्च पाउडर।
स्टेप 4- पकौड़े को क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ा सा चावल का आटा और चुटकी भर बेकिंग सोडा एड करें। अब बेसन डालें और सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स करें और ढककर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस दौरान आपको बिल्कुल भी पानी नहीं मिलाना है।
स्टेप 5- 15 मिनट के बाद बैटर को चेक करें। प्याज ने ज्यादा पानी छोड़ दिया है तो अलग से और पानी मिलाने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर बैटर ड्राई लग रहा है तो 1-2 चम्मच पानी मिलाकर कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर लें। बहुत ज्यादा पानी एड नहीं करना है।
स्टेप 6- एक पैन में मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म होने के लिए रखें। जैसे ही तेल गर्म हो जाए, थोड़ी मात्रा में पकौड़ों का बैटर तेल में फ्राई करने के लिए डालें। ध्यान रहे आपको एक साथ खूब सारे पकौड़े तलने के लिए नहीं डालने हैं, इससे उनमें तेल भर जाता है।
स्टेप 7- पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। बीच बीच में इन्हें चलाते भी रहें, ताकि ये हर तरफ से अच्छी तरह फ्राई हो जाएं। एकस्ट्रा ऑयल को किचन पेपर की मदद से रिमूव करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.