अगस्त में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,14,204 यूनिट तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,02,876 यूनिट थीं। साल-दर-साल आधार पर 11.01% की ग्रोथ है। कंपनी को एक्सोपर्ट में भी साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली है। रॉयल एनफील्ड ने अगस्त के दौरान विदेशों में 12,275 मोटरसाइकिलें।
अगस्त में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,14,204 यूनिट तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,02,876 यूनिट थीं। साल-दर-साल आधार पर 11.01% की ग्रोथ है। कंपनी को एक्सोपर्ट में भी साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली है। रॉयल एनफील्ड ने अगस्त के दौरान विदेशों में 12,275 मोटरसाइकिलें भेजीं, जो अगस्त 2025 में 11,126 यूनिट से 10.33% अधिक है। हालांकि, जुलाई में भेजी गई 12,915 यूनिट से एक्सपोर्ट में 4.96% मासिक गिरावट आई।
फ्लाइंग फ्ली EV की सेल्स शुरू
रॉयल एनफील्ड के अगस्त बिक्री डेटा में सबसे अहम बदलाव यह है कि कंपनी अपनी छोटी मोटरसाइकिलों को कैसे कैटेगराइज करती है। रॉयल एनफील्ड ने अब इस सेगमेंट को 350cc तक इंजन कैपेसिटी वाले मॉडल और इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में लिस्टेड किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के फ्लाइंग फ्ली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बिजनेस की बिक्री अब इसकी हाई-वॉल्यूम सब-350cc मोटरसाइकिलों के साथ शामिल है।
350cc कैटेगरी के तहत अगस्त 2026 में 1,13,143 यूनिट दर्ज की गईं, जो पिछले साल अगस्त में 98,631 यूनिट से 14.71% अधिक है। रॉयल एनफील्ड की कुल मासिक बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 89.46% थी। जुलाई 2026 की तुलना में जब कैगेगरी 1,05,048 यूनिट थी। इसके वॉल्यूम में 7.71% की ग्रोथ हुई।
इस बीच, रॉयल एनफील्ड की 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की बिक्री 13,336 यूनिट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 में 15,371 यूनिट से 13.24% कम था। हालांकि, जुलाई की 13,184 यूनिट की तुलना में बिक्री में 1.15% का मामूली सुधार हुआ। चूंकि फ्लाइंग फ्ली वॉल्यूम को सब-350cc कैटेगरी के साथ जोड़ दिया गया है, इसलिए डेटा से यह पता नहीं चलता है कि कितनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें अलग से बेची गईं।
FY27 में बिक्री 5.75 लाख यूनिट के पार
रॉयल एनफील्ड का साल-दर-साल (YoY) का प्रदर्शन पिछले साल से काफी आगे बना हुआ है। अप्रैल और अगस्त 2026 के बीच कंपनी ने 5,75,138 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 4,67,575 यूनिट था। यह 23% की वृद्धि है। घरेलू बिक्री 27.65% की तेजी से बढ़कर 4,07,909 से 5,20,695 यूनिट हो गई। 350cc तक और EV कैटेगरी ने 5,12,817 यूनिट का योगदान दिया, जो सालाना आधार पर 27.52% की ग्रोथ है और कुल वॉल्यूम का 89.16% है। इसके विपरीत, 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की बिक्री 4.77% घटकर 62,321 यूनिट रह गई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.