पहले JioPC सर्विस सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित थी, लेकिन अब यह सभी के लिए उपलब्ध हो गई है। बस इसे एक्टिवेट करें और तेजतर्रार परफॉर्मेंस का आनंद लें। इसके सबसे सस्ते प्लान की कीमत दो महीनों के लिए मात्र 1000 रुपये है।
सम्बंधित सुझाव
इस सर्विस को कोई भी यूजर ले सकता है
JioPC की सर्विस, एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। यानी इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, JioPC सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए न डेटा माइग्रेशन की जरूरत है और न नया हार्डवेयर लगाने की। पहले JioPC की सर्विस सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित थी, लेकिन अब यह सभी के लिए उपलब्ध हो गई है। बस सर्विस एक्टिवेट करें और तेजतर्रार परफॉर्मेंस का आनंद लें।
बिना हार्डवेयर अपग्रेड पुराना कम्प्यूटर हो जाएगा नया
जियो का दावा है कि JioPC सर्विस पुराने कंप्यूटर को इतना पावरफुल बना सकती है कि AI से जुड़ी भारी प्रोसेसिंग और स्टोरेज की जरूरतें भी आसानी से पूरी की जा सकें। इसके लिए कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा JioPC के क्लाउड पर होगा। कंपनी के मुताबिक 8 साल पुराना कंप्यूटर भी आज के AI-पॉवर्ड ऐप्स के लिए जरूरी परफॉर्मेंस, स्टोरेज और क्षमताएं हासिल कर सकता है। कंपनी का कहना है कि JioPC यह सुनिश्चित करती है कि पुराने या कम शक्तिशाली कंप्यूटर के कारण कोई छात्र पीछे न रह जाए।
बस इतना आएगा खर्च
JioPC सर्विस के प्लान की कीमत 1,000 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के अनुसार, इसका 8GB रैम और 500GB स्टोरेज वाला दो महीने का प्लान 1,000 रुपये में मिलेगा, जबकि 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले JioPC Ultra प्लान की कीमत दो महीने के लिए 1,200 रुपये है।
इन दोनों के पांच महीने के प्लान क्रमशः 2,000 रुपये और 2,500 रुपये में मिलेंगे। अगर आप बार-बार रिचार्ज का टेंशन नहीं चाहते हैं, तो 12 महीने का विकल्प चुन सकते हैं। इनके 12 महीने यानी 10+2 महीने के प्लान की कीमतें क्रमशः 4,000 रुपये और 5,000 रुपये रखी गई है। सभी कीमतों में जीएसटी शामिल है।
सम्बंधित सुझाव
इन फ्लेक्सिबल सब्सक्रिप्शन प्लान्स के साथ, JioPC उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो घरों, स्कूलों और व्यवसायों में अपने मौजूदा कंप्यूटरों को फिर से चालू करना, आधुनिक बनाना या उनकी उम्र बढ़ाना चाहते हैं।
बस तगड़ा इंटरनेट होना चाहिए
JioPC सर्विस क्लाउड पर चलती है, इसलिए इसके लिए अच्छा और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। ब्रॉडबैंड के अलावा 4G या 5G कनेक्शन पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

HP AIO 24