भारतीय क्रिकेट टीम के पिछले कुछ महीनों के प्रदर्शन और भविष्य की प्लानिंग को लेकर मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में तीन सितंबर को एक अहम मीटिंग होने वाली है, जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें फैंस की जिस मामले पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद से सिर्फ वनडे में खेल रहे रोहित शर्मा को लेकर पहले भी यह खबरें सामने आ चुकी हैं कि उनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना मुश्किल है, जिसमें जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स वनडे को उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला बताया जा रहा था, लेकिन रोहित ने उस मैच में शतकीय पारी खेल सभी को चुप करा दिया था। वहीं अब इस मैच से पहले सिलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने भी उन्हें रिटायरमेंट लेने का मैसेज किया था जिसको लेकर रोहित काफी नाराज बताए गए थे।
रोहित रिटायरमेंट लेने को लेकर हो गए थे तैयार
टीम इंडिया ने जब जुलाई महीने में इंग्लैंड के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी तो उसके शुरुआती दो मुकाबलों में रोहित शर्मा का बल्ला उम्मीद के अनुसार नहीं चला था। इसके बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने जो चेयरमैन ने नहीं हैं रोहित को बताया था कि पैनल ने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। इस मैसेज का सीधा मतलब था कि वह अब चयन समिति की भविष्य की उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं है। रोहित से यह भी पूछा गया था कि क्या वह इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। रोहित शर्मा और उनके करीबी लोगों ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी। हालांकि ऐसी चर्चा थी कि रोहित नाराज होने के बावजूद इसके लिए तैयार हो गए थे। लेकिन लॉर्ड्स वनडे में हार के बावजूद उनके शानदार शतक की वजह से कम से कम फिलहाल उनके रिटायरमेंट लेने की संभावना को खारिज कर दिया गया।
मीटिंग में कोहली और जडेजा के भविष्य को लेकर भी होगी चर्चा
बीसीसीआई की मुंबई में होने वाली मीटिंग में रोहित शर्मा ही अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं जिनके भविष्य को लेकर चर्चा होनी है, इसके अलावा टीम इंडिया के दो और सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर भी मीटिंग में चर्चा की जाएगी। हालांकि फिलहाल कोहली और जडेजा पर ज्यादा दबाव नहीं है लेकिन रोहित को लेकर स्थिति पूरी तरह से अलग है और वह लगातार मीटिंग का सबसे बड़ा केंद्र रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा पर मंडराया खतरा, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने दे दी चुनौती
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.