ये कोनार्क के गेम चेंजिंग फीचर्स भी माने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इनके बारे में जरूर जान लें। इन्हीं फीचर्स की दम पर ये टीवीएस आईक्यूब और ऑर्बिटर, हीरो विडा, बजाज चेतक, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट खराब कर सकता है।
ये कोनार्क के गेम चेंजिंग फीचर्स भी माने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इनके बारे में जरूर जान लें। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए है। साथ ही, भारतीय बाजार में अपने इन्हीं फीचर्स की दम पर ये टीवीएस आईक्यूब और ऑर्बिटर, हीरो विडा, बजाज चेतक, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट खराब कर सकता है।
1. स्मार्ट चाबी
एथर कोनार्क को दो वैरिएंट S और Z में लॉन्च किया गया है। इसके Z वैरिएंट के साथ कंपनी स्मार्ट चाबी दे रही है। इस चाबी में 2 बटन दिए गए हैं। पहले बटन स्कूटर को पार्किंग में ढूंढने या फिर इसे अनलॉक करने के लिए है। जैसे ही आप इस बटन को दबाते हैं स्कूटर की लाइट और साउंड ऑन हो जाता है, जिससे आपको इसकी लोकेशन पता चल जाती है। चाबी में दूसरा बटन स्कूटर के बूट स्पेस को ओपन करने के लिए दिया है। इतना ही नहीं, स्कूटर के बैक में एक पुश बटन भी दिया है, जिस पर टैब करने से भी बूट स्पेस खुल जाता है।
2. 14-इंच व्हील
एन EL प्लेटफॉर्म की सबसे बढ़िया बात ये रही कि कंपनी ने कोनार्क के फ्रंट में 14-इंच के एलॉय और टायर का इस्तेमाल किया है। ये दूसरे स्कूटर की तुलना में काफी बढ़ है। अक्सर ज्यादातर स्कूटर 12-इंच का व्हील ही देते हैं। कंपनी का कहना है कि 14-इंच के व्हील से ये सभी तरह के सड़कों पर बेहतर परफॉर्म करेगा। इतना ही नहीं, गड्ढे, स्पीड ब्रेकर, टूटी सड़क पर भी राइडर काफी कम्फर्टेबल राइड कर सकता है। हालांकि, इसके बैक में 12-इंच का ही टायर मिलता है। 14-इंच के व्हील की वजह से स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस भी बेहतर हुआ है।
3. एयर वॉक
ये कोनार्क में मिलने वाला सबसे कमाल का फीचर है। अक्सर कई लोगों को खासकर महिलाओं को स्कूटर पर बैठे-बैठे उसे पैरों की मदद से आगे या पीछे धकेलने में काफी मुश्किल होती है, लेकिन एयर वॉक ने इस काम को काफी आसान बना दिया है। जैसे ही आप स्कूटर को पैरों की मदद से आगे या पीछे करते हैं, एयर वॉक फीचर काम करने लगता है। इसकी मदद से आप स्मूद तरीके से स्कूटर को मूव कर सकते हैं। इतनी ही नहीं, स्कूटर को एक हाथ से पकड़कर भी आगे-पीछे कर सकते हैं। ये अपना बैलेंस भी खुद ही बना लेता है।
4. ऑनबोर्ड चार्जर
इलेक्ट्रिक स्कूटर के पास एक हैवी चार्जर मिलता है, जो बूट स्पेस में काफी जगह भी घेर लेता है। ऐसे में कंपनी ने कोनार्क के साथ इस प्रॉब्लम को भी खत्म कर दिया है। दरअसल, कोनार्क में 450W का स्टैंडर्ड ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है, जिससे चार्जिंग ब्रिक साथ लेकर घूमने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आपको सिर्फ एक चार्जिंग केबल की ही जरूरत पड़ेगी। इतना ही नहीं, यदि आप इसे फास्ट चार्जर या फिर होम चार्जर से चार्ज करते हैं तब ये तेजी से चार्ज होगा। कुल मिलाकर मोटे चार्जर की टेंशन खत्म हो गई।
5. मेन स्टैंड
कोनार्क में आपको साइड स्टैंड के साथ मेन स्टैंड भी मिलेगा। ये पहली बार है जब इलेक्ट्रिक स्कूटर में इसे दिया जा रहा है। EL प्लेटफॉर्म की वजह से इसका ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ गया है, इस वजह से मेन स्टैंड भी इसमें लगा दिया गया है। हमने कोनार्क को चलाकर देखा। इसका मेन स्टैंड स्पीड ब्रेकर में नहीं टकराता। कुल मिलाकर ये उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जो स्कूटर का मेन स्टैंड लगाकर उस पर बैठते हैं।
इसके अलावा भी काफी कुछ मिलेगा
एथर के साथ कंपनी ने कुछ नई चीजें भी शुरू की हैं, जो उसके पोर्टफोलियो में शामिल दूसरे स्कूटर पर भी अप्लाई होंगी। जैसे कंपनी अब सभी नए स्कूटर जैसे कोनार्क के साथ रिज्टा, 450 पर 10 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी देगी। हालांकि, ये वारंटी एक्सटेंड करनी होगी। इसके साथ, कंपनी का दावा है कि अब 10,000 किलोमीटर या फिर 1 साल के बाद ही स्कूटर की सर्विस होगा। यानी इसे सालभर तक निश्चिंत होकर चलाया जा सकता है। इतना ही नहीं, स्कूटर के किस पार्ट में खराबी आ रही है, या फिर इन्हें कब बदलने की जरूरत पड़ेगी, इस बात का पता अब ऐप की मदद से लग जाएगा। इसमें बेल्ट, बैटरी, मोटर, ब्रेक शू जैसे कई पार्ट्स शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.