चंडीगढ़, दो सितंबर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) तत्काल बहाल करने और बकाया महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने का आग्रह किया। वडिंग ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कर्मचारियों के जायज बकाये का भुगतान जानबूझकर टालने और उनके साथ कानूनी लड़ाई को लंबा खींचने का आरोप लगाया। मान को लिखे पत्र में वडिंग ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान की मांग ‘‘जायज और उचित’’ है।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय पहले ही राज्य सरकार को निर्धारित समयसीमा के भीतर इसका भुगतान करने का निर्देश दे चुका है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यह जानते हुए भी कि कर्मचारियों को अंततः उनका बकाया मिलना ही है, इस मामले को बेवजह लंबा खींच रही है। वडिंग ने कहा कि पंजाब सरकार के कर्मचारियों का करीब 14,191 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता (डीए) बकाया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.