टीचर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए क्लासरूम बोर्ड सजाने की जिम्मेदारी मिली है। पर समझ नहीं आ रहा कि कौन सी थीम और डिजाइन बनाएं तो ये 5 आइडिया देख लें। जिसकी मदद से क्लासरूम बोर्ड को सजाया तो क्लास टीचर से लेकर बाकी सब्जेक्ट के टीचर भी तारीफ करेंगे।
आसान और सिंपल डिजाइन
क्लासरूम के बोर्ड को सजाना है तो चार्ट पेपर पर इस तरह की सिंपल डिजाइन बनाकर लाएं और एक बड़े चार्ट पर चिपकाकर तब ब्लैकबोर्ड पर चिपकाएं। ऐसा करने से क्लासरूम का बोर्ड खराब नहीं होगा और आप टीचर्स डे सेलिब्रेशन के लिए क्लास को अच्छी तरह से सजा पाएंगे। ग्लोब, पेन, किताब के साथ बड़े अक्षरों में हैप्पी टीचर्स डे लिखें। इस बोर्ड को और मीनिंगफुल सजाने के लिए आप कोई वन या टू लाइनर थैंक्यू नोट भी टीचर के लिए लिख सकते हैं।
आर्टिस्टिक डिजाइन
क्लासरूम के ब्लैक बोर्ड को अपनी कला से और भी सुंदर बनाना है और टीचर की तारीफ बटोरनी है तो इस तरह की डिजाइन को बना सकते हैं। ये बेहद सुंदर लगेगी और बच्चों की ऐसी आर्ट एंड क्राफ्ट देखकर खुश भी हो जाएंगी।
स्लोगन एंड लाइंस
टीचर्स डे पर थैंक्यू नोट के बगैर सेलिब्रेशन अधूरा है। ब्लैक बोर्ड को सजाकर जब आप प्यारे वन लाइनर में अपने सर और मैडम के लिए थैंक्यू नोट लिखते हैं तो वो टीचर को सबसे ज्यादा पसंद आता है। तो क्लासरूम के ब्लैक बोर्ड पर कागज क्राफ्ट के साथ वन या टू लाइन वाले थैंक्यू नोट जरूर लिखें।
बटरफ्लाई डिजाइन
थोड़ी हटके डिजाइन क्लासरूम में बनाना चाहते हैं तो ब्लैक बोर्ड पर चॉक की मदद से बड़ी सी बटरफ्लाई को बनाएं और साथ ही ऊपर हैप्पी टीचर्स डे लिखें। ये फोटो क्लिक करवाने के लिए सबसे बेस्ट है।
सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव डिजाइन
जिस बच्चे ने ये क्रिएटिविटी दिखाई है वो काफी शानदार है। इस तरह की डेकोरेशन से इंस्पायर होकर आप भी अपने क्लासरूम के बोर्ड को सजा सकते हैं। पेड़, पेंसिल, अक्षर, नंबर, किताब के साथ बलून से लिखा हैप्पी टीचर्स डे परफेक्ट दिख रहा है। डेकोरेशन के लिए ये आइडिया बेस्ट है।
कम शब्दों में अपनी बात लिखें
क्लासरूम के बोर्ड को सजाने के साथ अपने प्यारे से सर या टीचर को थैंक्यू बोलना है लेकिन टीचर को ज्यादा सजावट पसंद नहीं तो बिल्कुल सिंपल कलरफुल कागज की कटिंग पर अपने थैंक्यू नोट को लिखें और साथ ही इस तरह के छोटे शब्दों को ब्लैक बोर्ड पर चिपकाएं। ये सुंदर दिखेगा और टीचर को भी पसंद आएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.