Rj Mahvash On Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश पिछले कई महीनों से अपनी कथित डेटिंग रूमर्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं थीं। वहीं, एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद ब्रेकअप की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया था। अब पहली बार आरजे महवश ने इन अफवाहों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।
युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने पर क्या बोलीं महवश
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते और सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की खबरों पर बात की है। उन्होंने कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों को जरूरत से ज्यादा बड़ा बना देते हैं। महवश ने बताया कि दोस्तों के बीच बहस होना और एक-दूसरे को फॉलो या अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब आप किसी के साथ सहज होते हैं, तो रिश्तों में शिकायतें रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। महवश ने यह भी कहा कि वह हमेशा युजवेंद्र चहल के लिए दुआ करती हैं और उनकी खुशियां चाहती हैं।
आरजे महवश ने साफ बताया कि उनके और क्रिकेटर के बीच कभी कोई रिलेशनशिप नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ चहल की एक अच्छी दोस्त हैं। महवश के मुताबिक, जब चहल अपने निजी जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी और उन्होंने उसी दोस्त की तरह उनका साथ दिया था।
उन्होंने कहा कि IPL सीजन के दौरान वह चाहती थीं कि चहल अच्छा प्रदर्शन करें और पॉजिटिव रहें। महवश ने यह भी कहा कि वह आगे भी उसी तरह उनसे मिलेंगी और बिना किसी डर के उनके सपोर्ट में खड़ी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि IPL सीजन के दौरान वह चाहती थीं कि चहल अच्छा प्रदर्शन करें और पॉजिटिव रहें। महवश ने यह भी कहा कि वह आगे भी उसी तरह उनसे मिलेंगी और बिना किसी डर के उनके सपोर्ट में खड़ी रहेंगी।
धनश्री से तलाक के बाद बढ़ी थीं अफवाहें
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर चहल और आरजे महवश के अफेयर की चर्चाएं काफी तेज हो गई थीं। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर लगातार कयास लगाने लगे थे। हालांकि अब महवश के बयान के बाद इन अफवाहों पर काफी हद तक विराम लग गया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आरजे महवश इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सतरंगी बदले का खेल’ को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 22 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह रेमो डिसूजा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.