आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 53वें ‘दोहरे शतक’ के साथ सारे रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए हैं. यह दोहरा शतक धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में देखने को मिला. आरसीबी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कमाल किया. इसके साथ इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड भी कायम हो गया.
बात दरअसल कुछ ऐसी है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में 53वीं बार 200+ रनों का आंकड़ा पार हुआ. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बोर्ड पर लगाए.
टूट गया पिछले सीजन का रिकॉर्ड
53वीं बार 200 रन से ज्यादा का टोटल बनने के साथ पिछले सीजन का रिकॉर्ड टूट गया. 2025 के आईपीएल में 52 बार 200 प्लस का टोटल देखने को मिला था. अब 2026 में 53 बार यह कमाल हो चुका है, जिसके साथ यह सीजन सबसे ज्यादा 200+ का टोटल बनाने वाला सीजन बन गया. गौर करने वाली बात यह है कि अभी सीजन में काफी मैच बाकी हैं. लिहाजा आंकड़ा और आगे जा सकता है.
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 200+ का टोटल
- 2026 में- 53* बार
- 2025 में- 52 बार
- 2024 में- 41 बार
- 2023 में- 37 बार
- 2022 में- 18 बार
IPL मैच में 300 रन का टोटल बनना बाकी
बताते चलें कि आईपीएल में 200 रन से ज्यादा का स्कोर तो कई बार बन चुका है, लेकिन 300 रन का टोटल अब भी बनना बाकी है. फिलहाल टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल 287/3 रनों का है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में बनाया था. अब देखना दिलचस्प होगा टूर्नामेंट में 300 रन का आंकड़ा कब बनता है. गौर करने वाली बात यह है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार 300 रनों का आंकड़ा पार हो चुका है.
वहीं बात करें आईपीएल के सबसे बड़े सफल रन चेज की, तो यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम पर दर्ज है. पंजाब ने इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 265/4 रन बनाकर जीत हासिल की थी. लिस्ट में दूसरा नाम भी पंजाब का ही नजर आता है. टीम ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ 262/2 रन का चेज करते हुए जीत हासिल की थी.
यह भी पढ़ें: CSK ने फैंस को बनाया पागल! शूटिंग के लिए एमएस धोनी फिट, IPL 2026 में इंजरी का बहाना?
पंजाब किंग्स के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार बनवाए 200+ रन; पाकिस्तान भी पीछे छूटा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.