बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप रिवर मोबिलिटी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने अपने होसकोटे (कर्नाटक) प्लांट से 50,000वीं ‘इंडी’ (Indie) इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार करके बाहर निकाल दी है।
टॉप-5 में शामिल हुआ रिवर इंडी
बता दें कि जून, 2026 का महीना रिवर के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। इस दौरान कंपनी ने इंडी की 5,217 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले साल जून, 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,432 यूनिट्स था। यानी कंपनी की बिक्री में करीब 264 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दमदार परफॉर्मेंस के दम पर इंडी देश के टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल हो गई।
लोगों को पसंद आ रहा स्कूटर
अगर जून, 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीवीएस आईक्यूब 47,331 यूनिट्स के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बजाज चेतक (40,376 यूनिट्स), एथर रिज्टा (24,742 यूनिट्स) और हीरो विडा (20,416 यूनिट्स) का नंबर आता है। हालांकि, बड़े ब्रांड्स के मुकाबले रिवर अभी आकार में छोटी है। फिर भी हर महीने 5,000 से ज्यादा स्कूटर बेचना यह साबित करता है कि ग्राहकों को यह स्कूटर काफी पसंद आ रहा है।
161 किमा है स्कूटर की रेंज
इस सफलता के पीछे इंडी जेन 3 (Gen 3) का बड़ा हाथ है। इसे अक्टूबर, 2025 में 1.46 लाख रुपये की कीमत पर उतारा गया था। इसमें नए ऐप फीचर्स, हिल होल्ड असिस्ट और बेहतर टायर्स दिए गए। यह स्कूटर 4 kWh बैटरी और 6.7 kW मोटर के साथ आता है, जो 161 किमी की रेंज और 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है। फिलहाल इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,55,199 रुपये है। बिक्री बढ़ने के साथ ही कंपनी ने अपने शोरूम भी तेजी से बढ़ाए हैं। बता दें कि अक्टूबर, 2025 में रिवर के पास सिर्फ 34 स्टोर्स थे, जो अब बढ़कर 75 से ज्यादा हो चुके हैं।
यामाहा ने रिवर से मिलाया हाथ
रिवर मोबिलिटी की ग्रोथ सिर्फ इंडी तक सीमित नहीं है। दिग्गज जापानी कंपनी यामाहा ने भारतीय ईवी मार्केट में उतरने के लिए रिवर के साथ हाथ मिलाया है। यामाहा का EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर असल में इंडी का ही नया रूप है, जिसे रिवर की फैक्ट्री में ही बनाया जाता है। इसमें भी वही बैटरी और मोटर मिलती है। यामाहा जैसी बड़ी ग्लोबल कंपनी के साथ इस साझेदारी ने रिवर मोबिलिटी के भरोसे और उत्पादन क्षमता दोनों को नई ऊंचाई दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.