भोजपुरी सिनेमा जगत में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का प्यार और ब्रेकअप जगजाहिर है. दोनों का रिश्ता भले ही टूट गया है लेकिन फैंस इंडस्ट्री की इस हिट जोड़ी को आज भी भुला नहीं पाए हैं और उन्हें कहीं ना कहीं ये उम्मीद भी है कि वो अपनी फेवरेट जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर साथ में देखेंगे. लेकिन केवल फैंस ही नहीं चाहते हैं बल्कि काजल भी खुद ऐसा ही चाहती हैं. उन्होंने ट्रेंडिंग स्ट्रार के लिए अपनी फीलिंग्स को कंफेस किया है.
दरअसल, काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का हिस्सा हैं. शो की शुरुआत हो चुकी है और इसके दो एपिसोड भी स्ट्रीम किए जा चुके हैं. 26 सितंबर को इसका ग्रांड प्रीमियर था, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार एंट्री की. भोजपुरी से काजल राघवानी, बिहार से मनीष कश्यप और तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं. इसी बीच जब काजल ने अपनी ग्रांड एंट्री की तो उन्होंने खेसारी का बिना नाम लिए उनसे अपने प्यार और फीलिंग्स को एक्सेप्ट किया है.
काजल राघवानी से वीरेंद्र सहवाग ने किया सवाल
काजल राघवानी की एंट्री जब ‘राइज एंड फॉल 2’ के ग्रांड प्रीमियर में एंट्री होती है तो भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उनसे सवाल जवाब करते हैं. काजल की जब एंट्री होती है तो वो ये कहती हैं कि उन्हें धोखे बहुत मिले हैं. इसी को लेकर सहवाग कहते हैं, ‘एक बात पूछना चाहूंगा कि जो आपका वीडियो हमने देखा था कि आप धोखा खाने में माहिर हैं.’
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
काजल ने कहा- ‘आज भी मेरे दिल में हैं’
इसके जवाब में काजल राघवानी कहती हैं, ‘जिसके भी बारे में हम लोग बोल रहे हैं कि मैंने धोखा खाया है तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं. आज भी मेरे दिल में हैं. शायद इसलिए ये फ्रस्ट्रेशन है मेरी लाइफ में कि मैं उसको पॉइंट-आउट करती रहती हूं हमेशा कि वो कैसे मेरे पास वापस आ जाएं.’ इस पर स्वरा भास्कर हैरान रहती हैं और पूछती हैं, ‘तुमको अभी भी वो धोखेबाज वापस चाहिए आपको?’ इस पर काजल जवाब देती हैं, ‘मैंने बहुत प्यार किया है उससे.’ इस पर वो हंसने लगती हैं और स्वरा एकदम ही शॉक्ड रह जाती हैं.
काजल राघवानी ने खेसारी लाल पर लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि काजल राघवानी और खेसारी लाल का ब्रेकअप बुरे मोड़ पर हुआ था. एक्ट्रेस ने खेसारी पर गंभीर आरोप लगाए थे और 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने का दावा भी किया था. उन्होंने बताया था कि वो खेसारी के साथ पत्नी के जैसे रहती थीं और उनकी बहुत सेवा भी करती थीं. काजल ने आरोप लगाया कि खेसारी ने पहली पत्नी को तलाक और उनसे शादी करने का वादा भी किया था.
इतना ही नहीं, काजल ने खेसारी पर ये भी आरोप लगाया था कि एक्टर अपने फोन में लड़कियों की न्यूड फोटोज और वीडियोज भी रखते हैं. इसे उन्होंने उनका मनोरंजन का साधन बताया था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.