पटना स्नातक सीट के लिए हो रहे चुनाव में नीतीश की जदयू में खटपट अब सामने आई है। पटना स्नातक सीट से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नॉमिनेशन में आज जेडीयू के बाहुबली विधायक अंनत सिंह भी शामिल हुए। उनके साथ खुली जीप पर अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। हालांकि नॉमिनेशन फ़ाइल करने के लिए अनुज सिंह ज़ब कार्यालय के अंदर अधिकारियों के पास गए, उस दौरान अनंत सिंह खुली जीप पर बाहर ही रहे। इस दौरान कभी मूंछ पर ताव देते तो कभी पीले गमछे को लहराते दिखे। अनंत सिंह अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी नाराजगी भी लोगों को पता है।
जदयू नहीं जनसुराज कैंडिडेट पसंद
जेडीयू के उम्मीदवार की जगह जनसुराज के उम्मीदवार के पक्ष मे खुलेआम नॉमिनेशन मे भाग लेने पर नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है। अनंत सिंह से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन जदयू में दरार अब खुलकर सामने आ गई है।
अनंत सिंह ने की बगावत
पटना स्नातक सीट से जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह ने पिछले कई दिनों से बगावत कर रखी है। अनंत सिंह ने कहा है कि वह जेडीयू पार्टी के खिलाफ नहीं है बल्कि नीरज कुमार के खिलाफ हैं। नीरज कुमार ने चूंकि चार बार उनका विरोध किया है, इसलिए वह हर हाल में नीरज कुमार को इस चुनाव में हराना चाहते हैं। नॉमिनेशन के लिए अलग-अलग जिलों से आए समर्थकों के लिए कल रात खाने-पीने का इंतजाम किया गया था, 30000 रसगुल्ले बनाए गए थे।
अनंत सिंह से है पार्टी, पार्टी से नहीं हैं अनंत
आज के नॉमिनेशन में अनंत सिंह के समर्थकों की संख्या ज्यादा थी। जनसुरज पार्टी के नेता कार्यकर्ता भी झंडा बैनर के साथ थे हालांकि प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के नॉमिनेशन में नहीं आए। अनंत सिंह और जनसुराज के समर्थकों ने कहा कि हर हाल में अनंत सिंह जीतेंगे, पार्टी को कार्रवाई करने का कोई आधार नहीं है। एक समर्थक ने कहा कि दादा ही खुद में पार्टी हैं, दादा से ही पार्टी है. इसलिए कार्रवाई क्यों होगी। किसी ने गाना गाकर तो किसी ने नारे के साथ अनंत सिंह की इस बगावत को जायज बताया है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.