Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna wedding reception photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर (राजस्थान) में धूमधाम से हुई थी. शादी में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट बहुत सीमित थी. जब से रश्मिका और विजय की शादी हुई दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इनकी शादी के बाद अब इनकी ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हैदराबाद में हुई इनकी रिसेप्शन पार्टी की पहली आधिकारिक तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. इन फोटोज में ये न्यूली मैरिड कपल बेहद ही खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं. आप भी देखें रिसेप्शन की कुछ खास तस्वीरें.
पिछले दिनों नवविवाहित विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन रखी गई थी, जिसमें दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड फिल्म जगत के भी कई एक्टर शामिल हुए थे. ये सारी तस्वीरें बेहद ही शानदार हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं.PC: instagram/spicesocial

ये रिसेप्शन हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया गया था. इस रिसेप्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इनवाइट किया गया था, लेकिन वे काम की व्यस्तता होने के कारण इस ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके थे.PC: instagram/spicesocial

रिसेप्शन में दोनों के परिवार के सदस्यों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से बड़े सेलिब्रिटी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए थे. इनमें राम चरण, नागा चैतन्य, वेंकटेश, अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, श्रीलीला, करण जौहर, कृति सेनन, मृणाल ठाकुर, राणा दग्गुबाती आदि शानदार स्टाइल में पहुंचे थे. PC: instagram/manav.manglani
Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका-विजय की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन और नागार्जुन भी शानदार अंदाज में एंट्री ली थी. दोनों ने ही न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाई दी और फोटो खिचवाते नजर आए.

इस मौके पर रश्मिका और विजय दोनों ही पारंपरिक पोशाक में नजर आए और ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे. इनके ओवरऑल लुक में दक्षिण भारतीय विरासत और टाइमलेस स्टाइल का शानदार मेल दिखा. रश्मिका मंदाना ने गहरे लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसपर काले और सुनहरे बॉर्डर का वर्क किया हुआ था. रश्मिका ने साड़ी को क्लासिक साइड इंडियन स्टाइल में बांधी थी, जिसपर उन्होंने बेहद ही सोबर टेंपल जूलरी पहनी हुई थी. इसमें कई लेयर वाले सोने के हार, भारी झुमके, चूड़ियां और एक खास कमरबंद शामिल था. उनके बालों को फूलों से सजे हुए स्लीक बन में खूबसूरती से बांधा गया था, वहीं छोटी सी बिंदी और हल्का मेकअप उनके दुल्हन वाले लुक को और भी आकर्षक बना रहा था.

वहीं, विजय देवरकोंडा भी अपने क्रीम रंग की धोती और छोटे बाजू वाले कुर्ते के साथ पारंपरिक लुक में बेहद ही हैंडसम नजर आए.उन्होंने अपने कंधे पर मैचिंग अंगवस्त्रम भी डाला हुआ था, जिससे उनका साउथ इंडियन लुक और भी निखर कर आया. अभिनेता ने अपने स्टाइल को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा, जिससे पारंपरिक कपड़ों की सादगी और खूबसूरती उभर कर सामने आई. PC: instagram/spicesocial

इस दौरान रश्मिका और विजय दोनों बेहद ही खुश नजर आए. एक तस्वीर में विजय रश्मिका का हाथ पकड़े हुए नजर आए. दोनों खुलकर हंस रहे थे. इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इनके बीच की केमिस्ट्री कितनी नेचुरल है. दोनों ही कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए रिसेप्शन फोटोशूट के लिए कॉन्फिडेंस के साथ पोज देते नजर आए. PC: instagram/spicesocial
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.