JAM 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और देशभर के 114 शहरों में इसके केंद्र बनाए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
वे उम्मीदवार JAM 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है या 2027 में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की फाइनल परीक्षा देने वाले हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित प्रोग्राम की पात्रता शर्तें जरूर देखनी चाहिए।
कब होगा एग्जाम
JAM 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और देशभर के 114 शहरों में इसके केंद्र बनाए जाएंगे। JAM 2027 के स्कोर के आधार पर 23 IIT समेत कई अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा।
दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा
यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में गणित, केमेस्ट्री, और जियॉलॉजी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में बायो- टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और स्टेटिक्स गणित का पेपर होगा। यह परीक्षा विभिन्न आईआईटी और टेक्निकल संस्थानों के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए लिए होती है, ये विभिन्न मास्टर्स प्रोग्राम हैं MSc, MSc (टेक) MSc (रिसर्च) MSc-MTech डुअल डिग्री, जॉइंट् MSc-PhD, MSc-PhD डुअल डिग्री कोर्स। उम्मीदवार अधिकतम दो विषयों के पेपर दे सकते हैं, बशर्ते वे दोनों पेपर अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होते हों।
कितना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क महिला, एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए एक पेपर पर 1000 रुपये और दो पेपर पर 1350 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क क्रमशः 2000 और 2700 रुपये है।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी
सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित कैटेगरी सर्टिफिकेट
PwD उम्मीदवारों के लिए वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र
IIT JAM 2027 के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करें
1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
2. JOAPS पोर्टल पर नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
3. जनरेट हुए क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
4. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. ऑनलाइन माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
6. फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.