Redmi जल्द ही 7500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन Redmi 17 के नाम से पेश किया जाएगा। यह कंपनी के बजट फ्रेंडली फोन Redmi 15 का अपग्रेड है। इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। साथ ही, फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन भी रिवील हुआ है। शाओमी के सब ब्रांड ने अपने इस बजट फ्रेंडली सीरीज में Redmi 17c को हाल ही में चीनी मार्केट में पेश किया है।
Redmi 17 की कीमत (संभावित)
रेडमी का यह बजट फ्रेंडली 4G फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 250 (लगभग 28,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट EUR 280 (लगभग 31,000 रुपये) में आ सकता है। YTECHB ने रेडमी के इस अपकमिंग फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी शेयर की है। लीक हुए रेंडर के मुताबिक, इस बजट फ्रेंडली फोन को डीप ब्लू, ब्लैक, ओक ग्रीन के साथ-साथ लोटस पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Redmi 17 के फीचर्स (संभावित)
रेडमी का यह फोन 6.9 इंच के बड़े फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। रेडमी के इस फोन में MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 6GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। रेडमी का यह फोन 7,500mAh की बैटरी के साथ पेश की जा सकती है, जिसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिल सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ NFC का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Redmi 17c के फीचर्स
Redmi 17c को कंपनी ने 6.88 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। फोन में MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 799 यानी लगभग 12,000 रुपये है।
यह भी पढ़ें – 50MP के तीन कैमरों के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, कितनी है कीमत?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.