Pineapple Curry Recipe : खट्टे-मीठे स्वाद और नारियल के दूध की मखमली ग्रेवी से तैयार यह डिश सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. जानिए इस खास रेसिपी के सीक्रेट स्टेप्स और इस बार वीकेंड पर अपने किचन में लाएं शेफ विकास खन्ना((Master Chef Vikas Khanna)) वाला मास्टर शेफ टच!
Pineapple Curry Recipe : अगर आप बोरिंग सब्जियों से हटकर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो शाही भी हो और झटपट तैयार भी हो जाए, तो ‘शाही अनानास करी’ (Pineapple Curry) आपके लिए बेस्ट विकल्प है. यह वही खास डिश है जिसे हाल ही में मास्टर शेफ विकास खन्ना(Master Chef Vikas Khanna) ने फिल्म डायरेक्टर फरहा खान(Farah khan) के कुकिंग शो पर उनके घर की किचन में बनाकर दिखाया था.
इस करी को ज्यादा देर तक न उबालें, वरना नारियल का दूध फट सकता है.
इसकी खुशबू और टेक्सचर ने सबको अपना दीवाना बना दिया था. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और इसका खट्टा-मीठा स्वाद किसी भी पार्टी की जान बन सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
क्यों खास है यह रेसिपी? दरअसल, अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद जब नारियल के दूध की क्रीमी ग्रेवी और सरसों-कड़ी पत्ते के तड़के के साथ मिलता है, तो एक ऐसा स्वाद पैदा होता है जो आपको दक्षिण भारतीय तटीय इलाकों की याद दिला देगा. इसमें हल्दी और अदरक-लहसुन का इस्तेमाल इसे फ्लेवर से भरपूर और सेहतमंद भी बनाता है.