Thandai flavoured Baked gujiya recipe: आप होली पर गुजिया या तो मार्केट से खरीदते होंगे या फिर घर पर ही बनाते होंगे. लेकिन आप खोया या सूजी भरी हुई गुजिया को तेल में डीप फ्राई करके बनाते होंगे, लेकिन क्या कभी आप बिना तेल में तली हुई गुजिया खाई है? अगर नहीं खाई है तो इस बार होली पर ठंडई फ्लेवर्ड बेक्ड गुजिया बनाकर देखिए. सेहत के साथ मिलेगा स्वाद का डबल डोज. इसकी रेसिपी बता रहे हैं शेफ कुणाल कपूर ने.
ठंडई फ्लेवर्ड गुजिया कैसे बनाएं?
ठंडी गुजिया या बेक्ड गुजिया
तैयारी का समय – 45 मिनट
पकाने का समय – 35 मिनट
सर्व- 12 गुजिया
आटे के लिए सामग्री
मैदा – 1½ कप (180 ग्राम)
घी – ¼ कप (60 ग्राम)
पिसी हुई चीनी – 1 बड़ा चम्मच
ठंडा पानी – आवश्यकतानुसार
ठंडी मसाला के लिए सामग्री
बादाम – ¼ कप
काजू – ¼ कप
पिस्ता – ¼ कप
काली मिर्च – 12
दालचीनी (2 इंच) – 3
सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
हरी इलायची – 10-12
जायफल – ¼
खरबूजे के बीज – 2 बड़े चम्मच
खसखस – 2 बड़े चम्मच
केसर – एक चुटकी
गुजिया की भराई के लिए
सूजी – ¼ कप
सूखा नारियल – ¼ कप
कसा हुआ खोया – 2 कप
ठंडा मसाला – 3 बड़े चम्मच
चीनी – ½ कप
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Source link
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.