ज्यादा फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाएं. तला हुआ और बहुत मसालेदार खाना न खाएं. मीठा कम खाएं. दही या प्रोबायोटिक ड्रिंक लें ताकि पेट ठीक रहे. प्रोबायोटिक्स में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं. अगर कोई परेशानी या एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लें. होली के दिन समझदारी से हेल्दी विकल्प चुनें. दिन की शुरुआत हल्के नाश्ते जैसे पोहा या दही-चिउड़ा से करें, इससे बाद में ज्यादा खाने से बचेंगे. पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि जश्न में लोग पानी पीना भूल जाते हैं.
बेक्ड गुझिया:
मैदा की जगह गेहूं और सूजी से बनी, तली नहीं बल्कि बेक की हुई. ब्राउन ब्रेड दही वड़ा: डीप फ्राइड वड़े की जगह हल्का और जल्दी बनने वाला विकल्प. रागी मालपुआ: रागी, ओट्स और गेहूं से बने, पोषण के लिए. लो-फैट ठंडाई: कम फैट वाले दूध और शहद से बनी, चीनी की जगह. फ्रूट रायता: दही में सेब, केला और अनार मिलाकर.
बेक्ड कचौरी:
चना मसाला के साथ, जो राइस ब्रान ऑयल में बना हो. होली पर ध्यान रखें: खूब पानी पिएं. मिठाई और भांग कम खाएं. चम्मच या फोर्क का इस्तेमाल करें ताकि रंग के हानिकारक कण शरीर में न जाएं. पूरे दिन जश्न के बाद शरीर को सही रिकवरी चाहिए.
होली के बाद केयर टिप्स:
पर्याप्त आराम और नींद लें. प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स वाला संतुलित खाना खाएं. एक-दो दिन तक तेल और मीठा न खाएं. खीरा और पुदीना वाला डिटॉक्स पानी पिएं. हल्की वॉक या एक्सरसाइज करें ताकि एनर्जी वापस मिले. होली का मज़ा खाना के साथ ही है.
अगर आप सोच-समझकर खाएं, हेल्दी विकल्प चुनें और शरीर को रिकवर करने का समय दें, तो बिना चिंता के होली मना सकते हैं. थोड़ी प्लानिंग से आपकी होली खुशहाल, हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रहेगी.
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.