डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. खाली पेट पीने से यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है और पेट भी हल्का महसूस होता है.
सुबह उठते ही कई लोग हेल्दी रहने के लिए नारियल पानी पीना शुरू कर देते हैं. इसे प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक माना जाता है और गर्मियों में खासतौर पर खूब पसंद किया जाता है. लेकिन क्या खाली पेट नारियल पानी पीना हर किसी के लिए सही है. सोशल मीडिया पर हर जगह इसके फायदे और नुकसान दोनों तरह की बातें सुनने को मिलती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सुबह-सुबह इसे पीना शरीर पर क्या असर डालता है.

डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. खाली पेट पीने से यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है और पेट भी हल्का महसूस होता है. इसलिए कई लोग इसे डिटॉक्स ड्रिंक की तरह इस्तेमाल करते हैं और दिन की शुरुआत इससे करना पसंद करते हैं.

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी सुबह नारियल पानी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैलोरी कम होती है और यह लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देता है. इससे अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है. साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित सेवन से त्वचा में भी निखार आ सकता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि हर चीज हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होती. जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें खाली पेट नारियल पानी पीने से चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है. इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को और कम कर सकती है. ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए. वरना सेहत सुधारने की जगह नुकसान भी हो सकता है.

डायबिटीज के मरीजों को भी सावधानी बरतनी चाहिए. नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर होती है. हालांकि यह रिफाइंड शुगर नहीं है, फिर भी ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है. खाली पेट पीने पर यह तेजी से शरीर में अवशोषित होता है. इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है और नियमित रूप से शुगर मॉनिटर करना चाहिए.

कुछ लोगों को खाली पेट नारियल पानी पीने से पेट में गड़बड़ी, गैस या हल्का दस्त भी हो सकता है. खासकर जिनका पाचन तंत्र संवेदनशील है, उन्हें शुरुआत में कम मात्रा से शुरुआत करनी चाहिए. अगर किसी को किडनी से जुड़ी समस्या है, तो भी पोटैशियम की अधिकता नुकसान पहुंचा सकती है

सही तरीका यह है कि नारियल पानी हमेशा ताजा पिया जाए और सीमित मात्रा में लिया जाए. सुबह खाली पेट एक गिलास पर्याप्त है. इसे बहुत ठंडा या बासी नहीं पीना चाहिए. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या नियमित दवा लेते हैं, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से बात करना बेहतर होता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.