अगर आपको पहाड़ों पर जाना पसंद है तो आपको ऐसी लोकेशन चुनना चाहिए, जहां पहुंचने में ज्यादा खर्च न हो। वहीं आप आराम से घूम-फिर भी सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर ट्रिप प्लान करना आपको महंगा पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टी का Best Plan! IRCTC के Budget Tour Package से घूमें Goa और Shirdi
सिक्किम
अगर आप इस समय सिक्किम जाने की सोच रहे हैं, तो आपको यहां जाना महंगा पड़ सकता है। क्योंकि यहां के लिए आपको सीधी फ्लाइट या ट्रेन नहीं है। इसके लिए आपको पहले बागडोगरा या न्यू जलपाईगुड़ी जाना होगा। फ्लाइट का टिकट 12 हजार रुपए तक है। वहीं दो लोगों के आने-जाने का खर्च 50 हजार तक हो सकता है। फिर घूमने-फिरने और स्टे का खर्च अलग है। ऐसे में आपको देश के अंदर ही ट्रिप करने पर काफी ज्यादा खर्च कर देंगे। वहीं अगर आप टूर पैकेज से ट्रिप प्लान करते हैं, तो आपको 1 से डेढ़ लाख रुपए खर्च करना होगा।
मेघालय
मेघालय जाने की फ्लाइट भी काफी महंगी है। फ्लाइट का किराया प्रति व्यक्ति 11 से 12 हजार के बीच हो सकता है। मेघालय ऊंचाई पर स्थित है, ऐसे में यहां पर हर चीज महंगी है। वहीं शिलॉन्ग और चेरापूंजी जाने के लिए टैक्सी लेना पड़ता है। इसका प्राइज 5 से 6 हजार रुपए के बीच हो सकता है। वहीं मेघालय में स्टे और खाने-पीने का खर्च भी अन्य टूरिस्ट प्लेस के मुकाबले ज्यादा है।
ऊटी और मन्नार
अगर आप गोवा जाना चाहते हैं, तो यह गर्मी से परेशान होने वाला ट्रिप हो सकता है। इसलिए लोग ऊटी जाने की सोचते हैं। लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए ऊटी जाना सस्ता नहीं है। ऊटी जाने के लिए कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तक फ्लाइट लेनी होगी। अगर आप ट्रेन से जाते हैं तो करीब 36 घंटे का समय लग जाएगा। ऐसे में फ्लाइट सही विकल्प है। लेकिन फ्लाइट की टिकट 12 हजार रुपए तक की हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.