सामग्री
आटे के लिए:
मैदा – 2 कप
घी – 4 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
पानी – जरूरत अनुसार
भरावन के लिए:
मावा (खोया) – 1 कप
चीनी – ½ कप (बूरा या पिसी चीनी)
सूखे मेवे – ½ कप (काजू, बादाम, किशमिश)
सूजी – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक, भरावन में क्रंच के लिए)
नारियल बूरा – 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
तलने के लिए:
घी या तेल
गुजिया बनाने की विधि
1. आटा गूंथें
एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मोयन सही होना जरूरी है, ताकि गुजिया कुरकुरी बने. जब मैदा मुट्ठी में दबाने पर बंध जाए, तब पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 15–20 मिनट ढककर रख दें.
2. भरावन तैयार करें
एक पैन में थोड़ी देर घी गरम करें और उसमें मावा डालकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
अब इसमें सूखे मेवे, नारियल बूरा, इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिलाएं. भरावन तैयार है.
3. गुजिया बेलें और भरें
गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. एक लोई को छोटे पूरी जैसे बेलें.
गुजिया मोल्ड हो तो उसमें रखें, वरना हाथ से तैयार करें. बीच में 1–2 चम्मच भरावन रखें और किनारों पर पानी लगाकर मोड़ें. Fingers से किनारों को डिजाइन की तरह दबाएं ताकि भरावन बाहर न निकले.
4. तलें
कड़ाही में घी या तेल गरम करें. धीमी आंच पर गुजिया को सुनहरा होने तक तलें. धीमी आंच गुजिया को कुरकुरा और परफेक्ट बनाती है.
तैयार है आपकी घर की बनी परंपरागत और स्वादिष्ट गुजिया. त्योहार हो या कोई खुशी का मौका, गुजिया हर बार घर में मिठास भर देती है. एक बार यह रेसिपी जरूर ट्राय करें. आपकी बनाई गुजिया सबको बेहद पसंद आएगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.