Lauki ki burfi Recipe: होली का पर्व आने वाला है. ऐसे में आप अभी से सोच में पड़ गए होंगे कि इस बार गुझिया के अलावा और मीठे पकवान में क्या बनाया जाए. चलिए आपको कुछ हटकर खाना है तो आप सस्ती सी लौकी से स्वादिष्ट लौकी की बर्फी बनाकर इस बार मेहमानों के साथ ही अपने घर के सदस्यों का मुंह मीठा कराएं. लौकी की बर्फी को आप बेहद कम समय में बना सकते हैं. जानिए यहां लौकी बर्फी बनाने की विधि.
होली पर बनाएं लौकी की बर्फी, नोट कर लें ईजी रेसिपी.
लौकी की बर्फी पौष्टिक होने के साथ ही हल्की भी होती है, जो पर्व-त्योहारों के लिए इसे आदर्श मिठाई बनाता है. यह घर का बना होगा तो बाजार की मिलावटी मिठाइयों को खाकर बीमार पड़ने का टेंशन भी नहीं होगा. आमतौर पर लौकी की सब्जी को देखकर ही लोग अपने नाक-मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन जब आप ये टेस्टी लौकी की बर्फी का स्वाद चखेंगे तो यकीन ही नहीं होगा कि आप लौकी खा गए. ये मीठी होगी, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम और सेहतमंद होगी.
लौकी में मौजूद औषधीय गुण
लौकी को इंगल्शि में बॉटल गार्ड कहते हैं, जिसमें औषधीय गुणों का खजाना होता है. आयुर्वेद और आधुनिक अध्ययनों के अनुसार, लौकी में 96 प्रतिशत पानी, कम कैलोरी, फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.
लौकी के फायदे
फाइबर से भरपूर होने की वजह से ये सब्जी कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच में राहत देती है. पेट को ठंडक देती है. पाचन तंत्र मजबूत करती है. कम कैलोरी और ज्यादा पानी से भूख कम लगती है. ऐसे में वजन घटाने में भी कारगर साबित हो सकती है. लौकी हार्ट के लिए भी हेल्दी है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है. कोलेस्ट्रॉल कम कर दिल को स्वस्थ बनाता है. ये सब्जी एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है, जो त्वचा को चमकदार बनाती है. लौकी में कम कार्ब्स और शुगर मेटाबॉलिज्म सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं.
लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी
लौकी की बर्फी हल्की, पौष्टिक और त्योहारों के लिए बेस्ट है. लौकी की बर्फी को आप घर पर बेहद आसान विधि से झटपट बना सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले लौकी को धोकर इसका छिलका छील लेना होगा. सारे बीजों को भी निकाल दें और फिर कद्दूकस कर दें. गैस पर एक कड़ाही रखें और इसमें 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. अब कद्दूकस किए हुए लौकी को डालें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें चीनी डालें. पानी सूखने तक पकाएं. इसमें पसंदीदा मावा, ऊपर से दो-तीन चम्मच घी भी डाल दें. इसे कुछ देर और भूनें. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डाल दें. एक प्लेट में निकाल लें और अच्छी तरह से फैला दें. कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि सेट हो जाए. अब इसे बर्फी के शेप में चाकू की मदद से काट लें. तैयार है स्वादिष्ट लौकी की बर्फी.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.