Last Updated:
पीएम मोदी ने ‘राइजिंग भारत’ में कहा, “भारत का यही सामर्थ्य है कि दुनिया के विकसित देश सामने से भारत के साथ ट्रेड डील करने के लिए खुद आगे आ रहे हैं. जब किसी राष्ट्र के भीतर छिपी हुई उसकी शक्ति जागती है तो वह नई उपलब्धियां हासिल करता है.”
पीएम मोदी ने ट्रेड डील को लेकर इशारों में विपक्ष पर हमला बोला.
उन्होंने आगे कहा, “जनधन आधार मोबाइल की 3 शक्ति के बारे में सुनने के लिए बहुत उत्सुक होते हैं. जिस भारत में एटीएम भी दुनिया के विकसित देशों की तुलना में काफी समय बाद आया, उस भारत ने डिजिटल पेमेंट सिस्टम में ग्लोबल लीडरशिप कैसे हासिल कर ली. जहां पर सरकारी मदद की लीकेज को कड़वा सच मान लिया गया था वह भारत डीबीटी के जरिए 24 लाख करोड़ रुपए यानी 24 ट्रिलियन रुपए ऐसे लाभार्थियों को भेज पा रहा है. भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर आज पूरे विश्व के लिए चर्चा का विषय बन चुका है.”
‘राइजिंग भारत’ में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें:
दुनिया हैरान होती है कि जिस भारत में 2014 तक करीब 3 करोड़ परिवार अंधेरे में थे, वह आज सोलर पावर कैपेसिटी में दुनिया के टॉप के देशों में कैसे आ गए. जिस भारत के शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुधारने की कोई उम्मीद नहीं थी वह भारत आज दुनिया का तीसरा बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश कैसे बन गया. भारत के रेलवे की पहचान सिर्फ लेटलतीफी थी और धीमी रफ्तार से होती थी अब वंदे भारत , नमो भारत ऐसी सेमी हाई स्पीड कनेक्टिविटी कैसे संभव हो पा रही है.
एक समय था जब भारत नई टेक्नोलॉजी का सिर्फ और सिर्फ कंज्यूमर था. आज भारत नई टेक्नोलॉजी का निर्माता भी है और नए मानक भी स्थापित कर रहा है और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हमने अपने सामर्थ्य को पहचान है जिस स्ट्रैंथ विदीन कि चर्चा यहां हो रही है, यह उसका ही उदाहरण है. दुनिया हमें जिस नजर से देखती रही है वह नजर भी बदली है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.