RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शनिवार, 28 मार्च को खेला जा रहा है। इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बैटिंग करने का न्योता दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग करने पहुंचे। मैच में शुरू में ही अभिषेक शर्मा ने छक्के के अपना खाता खोला। छक्का लगाकर अभिषेक ने बता दिया है कि इस मैच में गेंदबाजों की खबर लेने वाले हैं, लेकिन उसके बाद दूसरे ओवर में ही छक्का लगने गए और आउट हो गए। अभिषेक ने 8 गेंदों में महज 7 रन बनाकर आउट ओ गए। अभिषेक के बाद ट्रैविस हेड भी सस्ते में आउट हो गए।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो शुरुआत शानदार नहीं रही। सबसे पहले महज 7 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हो गए, तो उसके कुछ ही देर बात ट्रैविस हेड भी महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। एक तरह से SRH की शुरुआत बेहद ही खराब रही।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.