RCB vs GT Final IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 10 टीमों के बीच एक ट्रॉफी को लेकर चल रही जंग का आज फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच है। यह खिताबी जंग दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल लीग में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा था। दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज में टॉप-2 में फिनिश किया था। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम आरसीबी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका है, तो वहीं शुभमन गिल कप्तान के तौर पर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। मैच से पहले आइए RCB-GT की संभावित Playing 11 और पिच रिपोर्ट जान लेते हैं।
IPL फाइनल में ‘किंग vs प्रिंस’ की जंग
आईपीएल इतिहास में पहली बार भारतीय क्रिकेट के ‘किंग’ विराट कोहली और भारतीय टीम के ‘प्रिंस’ यानी शुभमन गिल आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों के प्रदर्शन की बात की जाए, तो दोनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
विराट कोहली आईपीएल 2026 में अभी तक 15 मुकाबलों में 600 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं, शुभमन गिल के बारे में बात की जाए तो वो 15 मैच में 722 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं।
अहमदाबाद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आईपीएल का फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। हाई स्कोर मैच देखने को मिल सकता है। पिच रिपोर्ट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार फाइनल मुकाबला मिक्स सॉयल की पिच पर खेला जाएगा, जहां अच्छा बाउंस रहेगा। इस मैच में ऐसे में तेज गेंदबाज हावी रह सकते हैं। ऐसे में टॉस बॉस हो सकता है।
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.