RCB vs GT IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम खेला जा रहा है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने आरसीबी को 156 रनों का लक्ष्य दिया है।
इससे पहले आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात की तरफ से सबसे अधिक वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। वहीं, इस मैच में RCB के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रसिक सलाम डार रहे, जिन्होंने गुजरात की कमर तोड़ दी। रसिक डार ने 4 ओवर में महज 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया।
रसिक सलाम डार के अलावा, भुवनेश्वर और हेज़लवुड ने भी फाइनल मुकाबले मे शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं हेज़लवुड ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा, कुणाल पाण्ड्य ने 1 विकेट लिए।
सुंदर के अलावा GT के बल्लेबाज फ्लॉप
गुजरात टाइटन्स की तरफ से सबसे अधिक वाशिंगटन सुंदर के अलावा सभी फ्लॉप रहे। सुंदर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा, साई सुदर्शन 12 रन, कप्तान गिल 10 रन, निशांत सिंधु 20 रन, जाट बटलर 19 रन और राहुल तेवतिया 7 रन ही बनाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.